महागढ़ में डीपी चोरों का आतंक,दो ट्रांसफॉर्मरों से तेल चोरी – मौके पर भरी केन छोड़ भागे
09 Apr 2026
Local News
मदन बैरागी की ये रिपोर्ट
महागढ़ क्षेत्र में ट्रांसफॉर्मर (डीपी) से तेल चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। बीती रात करीब 2 बजे चोरों ने 100 केवीए कुंडलिया फर्स्ट और सेकंड दोनों डीपी को निशाना बनाकर तेल चोरी कर लिया। जल्दबाजी में चोर मौके पर तेल से भरी केन भी छोड़ गए, जिसे बरामद किया गया है। घटना के चलते किसानों की परेशानी बढ़ गई है, क्योंकि इस समय चरी,बाजरा और तिल की फसलों की सिंचाई का काम चल रहा है। बिजली आपूर्ति ठप होने से फसलों के सूखने का खतरा मंडरा रहा है। एरिया लाइनमैन मालवीय ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की सूचना उच्च अधिकारियों को दे दी गई है। वहीं, लगातार हो रही चोरियों से ग्रामीणों में आक्रोश है और उन्होंने पुलिस से गश्त बढ़ाने व चोर गिरोह पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।