नीमच। (रावत मीणा) समाज द्वारा एक बार फिर भव्य आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 25 अप्रैल 2026, शनिवार को होगा,जिसमें बड़ी संख्या में युवक-युवतियां एक साथ परिणय सूत्र में बंधेंगे। समाज के इस सराहनीय प्रयास का मुख्य उद्देश्य बढ़ते विवाह खर्चों पर रोक लगाना, सादगीपूर्ण विवाह को बढ़ावा देना और सामाजिक एकता को मजबूत करना है। सम्मेलन में क्षेत्रभर से समाजजन शामिल होंगे और नवदंपत्तियों को आशीर्वाद देंगे। आयोजकों के अनुसार, सम्मेलन के लिए पंजीयन शुरू हो चुका है, जिसमें प्रति पक्ष 30000 हजार रुपए शुल्क निर्धारित किया गया है। साथ ही वर-वधू को आवश्यक सामग्री भी समिति द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी। समिति ने समाज के सभी लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इस सामाजिक पहल को सफल बनाने की अपील की है। आयोजन से पहले समाज के लोग गांव-गांव और ढाणी-ढाणी जाकर व्यापक प्रचार-प्रसार कर रहे हैं, जिससे हर परिवार तक इस सम्मेलन की जानकारी पहुंच सके। समाज के युवाओं और वरिष्ठजनों की टीम घर-घर संपर्क कर लोगों को सम्मेलन में शामिल होने के लिए प्रेरित कर रही है। इस पहल का उद्देश्य अधिक से अधिक जोड़ों को इस सामूहिक विवाह से जोड़ना और समाज में सादगीपूर्ण विवाह की परंपरा को मजबूत करना है। यह भव्य आयोजन 25 अप्रैल 2026, शनिवार को आयोजित होगा, जिसमें सैकड़ों जोड़े एक साथ विवाह बंधन में बंधेंगे। सम्मेलन के लिए पंजीयन प्रक्रिया जारी है और समाज में इसे लेकर खासा उत्साह बना हुआ है। आयोजक समिति ने बताया कि यह सिर्फ विवाह समारोह नहीं, बल्कि सामाजिक एकता और सहयोग का प्रतीक है। उन्होंने सभी समाजजनों से इस पुण्य कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की अब तक सम्मेलन में कितने जोड़े का रजिस्ट्रेशन हो चुका हैं आप उसकी जानकारी दीजिए ,,,,