नीमच: मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षा के नतीजों में नीमच जिले के छात्र-छात्राओं ने अपनी मेधा का शानदार प्रदर्शन किया है। जिले के एक-दो नहीं, बल्कि कई विद्यार्थियों ने प्रदेश की टॉप-10 मेरिट सूची में अपना स्थान पक्का कर पूरे नीमच का नाम रोशन किया है।
मेरिट लिस्ट में चमके नीमच के ये सितारे: कक्षा 10वीं के होनहार प्रियांशी (पिता – श्री गणपत): शासकीय सांदीपनि विद्यालय,नीमच कैंट की छात्रा ने अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा से प्रदेश में 5वां स्थान प्राप्त किया है। कु. मंतशा गौरी (पिता – श्री जाहिद हुसैन) विज़डम पब्लिक उ.मा.वि., न्यू इंदिरा नगर (नीमच) की छात्रा ने 490 अंकों (प्रथम श्रेणी) के साथ प्रदेश में 10वां स्थान हासिल किया है। कु. प्रांजल सोनी (पिता – श्री सुनील सोनी): जिनेन्द्र एजुकेशन एकेडमी, सिंगोली (नीमच) की छात्रा ने भी 490 अंकों (प्रथम श्रेणी) के साथ प्रदेश में 10वां स्थान प्राप्त किया है। महेश (पिता – श्री गंगा सिंह) इन्होंने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 490 अंकों (प्रथम श्रेणी) के साथ मेरिट सूची में 10वां स्थान प्राप्त किया है।
कक्षा 12वीं के होनहार
प्रमोद (पिता – श्री सीताराम) शासकीय सांदीपनि विद्यालय, नीमच कैंट के छात्र ने अपनी लगन और मेहनत से 12वीं की परीक्षा में प्रदेश भर में 8वां स्थान हासिल कर जिले का गौरव बढ़ाया है।
एमपी बोर्ड मेरिट लिस्ट में नीमच का दबदबा! नीमच के होनहारों ने बोर्ड परीक्षाओं में लहराया परचम, टॉप-10 में शामिल हुए जिले के कई विद्यार्थी!
Related Posts
शत-प्रतिशत रिजल्ट के साथ आदित्य बिड़ला स्कूल का शानदार प्रदर्शन, छात्रों ने लहराया परचम
विक्रम नगर/खोर। आदित्य बिड़ला हायर सेकेंडरी स्कूल, विक्रम नगर (खोर) ने एम.पी. बोर्ड परीक्षा में एक बार फिर शानदार सफलता हासिल करते हुए शत-प्रतिशत परिणाम दर्ज किया है। विद्यालय के…
मल्हारगढ़ में स्कूल बसों का दुरुपयोग, शादी-बारात में चल रही स्कूल परमिट वाली बसें, RTI में मांगी गई जानकारी
मंदसौर(गोपाल मालेचा)* सरकारी सांदीपनि विद्यालय मल्हारगढ़ में संचालित स्कूल बसों को लेकर बड़ा मामला सामने आया है। आरोप है कि विद्यालय से अटैच बसें विद्यालय परिसर में खड़ी न होकर…


