मंदसौर(गोपाल मालेचा)* सरकारी सांदीपनि विद्यालय मल्हारगढ़ में संचालित स्कूल बसों को लेकर बड़ा मामला सामने आया है। आरोप है कि विद्यालय से अटैच बसें विद्यालय परिसर में खड़ी न होकर ग्रामीण क्षेत्रों में खड़ी की जा रही हैं और इन्हीं बसों का उपयोग शादी-बारात एवं पिकनिक में किया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार विद्यालय में कुल 17 स्कूल बसें संचालित हैं, जिनमें से मात्र 2 बसें ही विद्यालय परिसर में खड़ी रहती हैं, जबकि शेष बसें अन्य अलग-अलग स्थानों पर खड़ी की जा रही हैं। जबकि विद्यालय परिसर सीसीटीवी कैमरे और सुरक्षा गार्ड से लैस है, जहां बसें सुरक्षित रह सकती हैं।
सूत्रों के अनुसार बस मालिक विद्यालय में बसें खड़ी न करके दोहरा लाभ कमा रहे हैं। व्हाट्सएप के माध्यम से बसों के शादी, बारात और पिकनिक के लिए प्रचार संदेश भी भेजे जा रहे हैं।
इस मामले में शिक्षा विभाग और यातायात विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। आम नागरिकों पर चालानी कार्रवाई करने वाले विभागों को स्कूल परमिट वाली बसों से शादी-बारात ले जाने का मामला नजर नहीं आ रहा है।
मामले को लेकर सीएम हेल्पलाइन 181 पर शिकायत दर्ज कराई जा चुकी है। वहीं एक आरटीआई कार्यकर्ता द्वारा सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत विद्यालय से बसों की GPS लोकेशन, बसों में लगे CCTV कैमरों के फुटेज, बसों के संचालन से जुड़ी जानकारी मांगी गई है ।
आरटीआई के माध्यम से जानकारी मिलने के बाद यदि किसी प्रकार की अन्य अनियमितता सामने आती है, तो मामले की उच्च स्तरीय शिकायत किए जाने की बात कही जा रही है।
अब देखने वाली बात होगी कि संबंधित विभाग इस मामले में क्या कार्रवाई करते हैं और स्कूल परमिट वाली बसों के दुरुपयोग पर कब रोक लगती है।
मल्हारगढ़ में स्कूल बसों का दुरुपयोग, शादी-बारात में चल रही स्कूल परमिट वाली बसें, RTI में मांगी गई जानकारी
Related Posts
शत-प्रतिशत रिजल्ट के साथ आदित्य बिड़ला स्कूल का शानदार प्रदर्शन, छात्रों ने लहराया परचम
विक्रम नगर/खोर। आदित्य बिड़ला हायर सेकेंडरी स्कूल, विक्रम नगर (खोर) ने एम.पी. बोर्ड परीक्षा में एक बार फिर शानदार सफलता हासिल करते हुए शत-प्रतिशत परिणाम दर्ज किया है। विद्यालय के…
एमपी बोर्ड मेरिट लिस्ट में नीमच का दबदबा! नीमच के होनहारों ने बोर्ड परीक्षाओं में लहराया परचम, टॉप-10 में शामिल हुए जिले के कई विद्यार्थी!
नीमच: मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षा के नतीजों में नीमच जिले के छात्र-छात्राओं ने अपनी मेधा का शानदार प्रदर्शन किया है। जिले के एक-दो नहीं, बल्कि कई विद्यार्थियों ने प्रदेश की…


