विक्रम नगर/खोर। आदित्य बिड़ला हायर सेकेंडरी स्कूल, विक्रम नगर (खोर) ने एम.पी. बोर्ड परीक्षा में एक बार फिर शानदार सफलता हासिल करते हुए शत-प्रतिशत परिणाम दर्ज किया है। विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए उच्च अंक प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया।
कक्षा 12वीं में भेरूलाल धाकड़ ने 92% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं कुमारी अंजली धाकड़ ने 90.40% के साथ द्वितीय और कविता गायरी ने 87% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार कक्षा 10वीं (हाई स्कूल) परीक्षा में अभिषेक ने 94.2% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। शिवान प्रसाद ने 93.8% अंक के साथ द्वितीय तथा अजीत सिंह ने 93.4% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय प्रबंधन, प्राचार्य एवं शिक्षकों ने इस शानदार सफलता पर विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्राचार्य सुश्री रिंकू जैन ने इस उपलब्धि का श्रेय विद्यालय के सकारात्मक वातावरण, प्रबंधन के सहयोग एवं नवाचारपूर्ण शैक्षणिक गतिविधियों को दिया।