(नीमच)। मां भादवा की पावन धरा एवं भगवान मिनेष के आशीर्वाद से रावत मीणा समाज धर्मशाला, भादवामाता में शनिवार, 25 अप्रैल 2026 को भव्य सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन हुआ। सम्मेलन में 16 जोड़े वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विवाह बंधन में बंधे। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान मिनेष की पूजा-अर्चना से हुआ। समारोह की अध्यक्षता मीणा समाज सेवा संगठन के प्रदेश महामंत्री मान सिंह रावत (सोलर किंग) ने की। मुख्य अतिथियों में डॉ. प्रितम सिंह (सबलगढ़), डॉ. बी.एल. रावत (ट्रस्ट अध्यक्ष, धर्मशाला भादवामाता), प्रहलाद जी (प्रदेश सचिव), प्रहलाद जी (अध्यक्ष, मीणा समाज मंदसौर), अनिल मीणा (पूर्व चेयरमैन भवानीमंडी), देवीलाल मीणा (अध्यक्ष, मालवा-मेवाड़), भंवरलाल (प्रोफेसर, चित्तौड़गढ़), हेमा मीणा (महिला अध्यक्ष, चित्तौड़गढ़) मोहन जी ,केलाश जी भवानीमडी ,निर्भयसिंह जनपद भानपुरा ,डुगरमल जी पुर्व अध्यक्ष नीमच ,उर्मी रावत महिला अध्यक्ष नीमच , मनोहर चेनपुरा युवा अध्यक्ष नीमच ,धर्मशाला के ट्रस्टी, सेवा संगठन नीमच की टीम,मदन रावत मडल अध्यक्ष कुकडेशवर ,महेश मीन सेना अध्यक्ष नीमच ,गोपाल मीणा सरपच नरसिहपुरा तहसील अध्यक्ष नीमच, सत्यनारायण जी धामनिया तहसील अध्यक्ष जावद ,कवरलाल जी रतनगढ़, भागीरथ जी भदाना पुर्व युवा अध्यक्ष,रुपनारायण रावत पिपलोन सरपच ,मगल रावत मनासा ,रामप्रसाद सीगाडिया कारुलाल शयोपुरिया , मुकेश कचोली , लक्ष्मीनारायण खेतपालिया , शिव धामनिया , रायसिंह गोठड़ा , कारुलाल चचोर , चंपालाल शेषपुर , नन्दलाल गुजालिया सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। अतिथियों ने नवदंपत्तियों को आशीर्वाद देते हुए समाज में शिक्षा के महत्व पर विशेष जोर दिया तथा कम खर्च में विवाह करने की परंपरा को अपनाने का संदेश दिया। सम्मेलन के दौरान सामाजिक विचार गोष्ठी भी आयोजित की गई, जिसमें समाज के विकास और एकता पर विस्तार से चर्चा हुई। समारोह में समाज के वरिष्ठजनों का सम्मान किया गया, वहीं नवविवाहित जोड़ों के अभिभावकों का भी साफा बांधकर अभिनंदन किया गया। यह सम्मान सामूहिक विवाह सम्मेलन समिति के अध्यक्ष राजाराम कराड़िया एवं बंसीलाल बतेसड़ा द्वारा किया गया। गायत्री मंत्रों के पावन उच्चारण के बीच सभी 16 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्रभर से आए समाजबंधुओं की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।
अंत में जिला अध्यक्ष बापूलाल रावत (मनासा) ने आभार व्यक्त किया, जबकि संचालन राजकुमार मीणा (सचिव, धर्मशाला नीमच) ने किया।


