GPAT 2026 में राधादेवी रामचंद्र मंगल फार्मेसी कॉलेज की छात्रा सुनिता सोलंकी का शानदार प्रदर्शन,GPAT 2026 में नीमच की बेटी सुनिता सोलंकी का कमाल, 94.08 पर्सेंटाइल के साथ देशभर में बनाई पहचान
29 Apr 2026
Local News
नीमच। जिले के प्रतिष्ठित राधादेवी रामचंद्र मंगल फार्मेसी कॉलेज की छात्रा सुनिता सोलंकी ने GPAT 2026 परीक्षा में उत्कृष्ट सफलता हासिल कर संस्थान और जिले का नाम रोशन किया है। सुनिता ने 94.08 पर्सेंटाइल के साथ ऑल इंडिया स्तर पर 3182वीं रैंक प्राप्त की । जानकारी के अनुसार, इस वर्ष GPAT परीक्षा में देशभर से 53 हजार 617 विद्यार्थियों ने भाग लिया था। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच सुनिता की यह उपलब्धि न केवल उनकी मेहनत, बल्कि कॉलेज के उच्च स्तरीय शैक्षणिक वातावरण और मार्गदर्शन को भी दर्शाती है। कॉलेज प्रबंधन ने बताया कि संस्थान में विद्यार्थियों के समग्र विकास, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक प्रयोगशालाओं और अनुभवी फैकल्टी के माध्यम से बेहतर तैयारी कराई जाती है। इसी का परिणाम है कि छात्र-छात्राएं राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं में लगातार सफलता प्राप्त कर रहे हैं। सफलता पर सुनिता सोलंकी ने कहा कि उन्होंने अपनी उपलब्धि का श्रेय कॉलेज के शिक्षकों के मार्गदर्शन, नियमित अध्ययन और परिवार के सहयोग को दिया। उन्होंने बताया कि कॉलेज में शुरू से ही GPAT जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए विशेष तैयारी कराई जाती है, जिससे उन्हें यह सफलता मिली। कॉलेज के संचालक श्री संजय मंगल के अनुसार, संस्थान का उद्देश्य केवल डिग्री प्रदान करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं और करियर के लिए सक्षम बनाना है। संस्थान द्वारा विद्यार्थियों को नि:शुल्क मार्गदर्शन, इंटरव्यू ट्रेनिंग और प्लेसमेंट की बेहतर सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। कॉलेज समूह द्वारा 500 से अधिक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कंपनियों से प्लेसमेंट टाईअप किए गए हैं, जिससे विद्यार्थियों को रोजगार के बेहतर अवसर मिल रहे हैं।
सुनिता सोलंकी की यह उपलब्धि आने वाले विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा है और यह साबित करती है कि सही मार्गदर्शन और मेहनत से राष्ट्रीय स्तर पर सफलता हासिल की जा सकती है।