मंदसौर। पिछले 15 दिनों से जारी किसान न्याय सत्याग्रह आंदोलन का आज मंदसौर में समापन हुआ। इस अवसर पर युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष दुर्गेश पटेल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
समापन कार्यक्रम में नीमच युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष मनमोहन सिंह, जिला महासचिव राजेन्द्र मीणा ऊषारा, देवास के वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज राजानी, मंदसौर विधायक विपिन जैन, महिदपुर विधायक दिनेश बोस, युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक, नीमच-मंदसौर कांग्रेस प्रभारी जावेद पटेल, मंदसौर जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेन्द्र सिंह गुर्जर एवं मंदसौर विधानसभा अध्यक्ष राकेश पाटीदार सहित कई प्रमुख नेता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान नेताओं ने किसानों की समस्याओं और मांगों को लेकर सरकार पर ध्यान देने की बात कही तथा किसानों के हक की लड़ाई को जारी रखने का संकल्प लिया।
आयोजन में शामिल सभी कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों का आभार व्यक्त करते हुए राजेन्द्र मीणा ऊषारा (विधानसभा क्षेत्र 228, मनासा) ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।