एसपी का पदभार ग्रहण, राजेश व्यास संभालेंगे कमान — तस्करी और अपराध पर सख्ती की उम्मीद
06 May 2026
Local News
नीमच। जिले में पुलिस प्रशासन को नया नेतृत्व मिलने जा रहा है। वर्ष 2016 बैच के आईपीएस अधिकारी राजेश व्यास आज नीमच पहुंचकर पुलिस अधीक्षक का पदभार ग्रहण करेंगे। वे सुबह करीब 11:00 बजे एसपी कार्यालय पहुंच सकते हैं। राज्य सरकार द्वारा हाल ही में किए गए बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत 60 से अधिक आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं, जिसके अंतर्गत राजेश व्यास को नीमच जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, निवर्तमान एसपी अंकित जायसवाल का तबादला भोपाल जीआरपी (रेल) में किया गया है।