मंदसौर। शासकीय अस्पतालों में पदस्थ डाक्टर प्रदेश सरकार के रवैये से नाराज है और तीन मई से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान कर चुके हैं। सोमवार को डाॅक्टरों ने काली पट्टी बांधकर काम किया। अब मंगलवार की दो घंटे तक काम नहीं करेंगे। इससे पहले डाक्टरों ने फरवरी माह में तीन घंटे प्रदर्शन किया था। अब तीन मई से पहले डाॅक्टरों की मांगों पर कोई समाधान नहीं हुआ तो तीन मई से प्रदेश के साथ ही जिला अस्पताल सहित जिलेभर के शासकीय अस्पतालों में डाक्टर हड़ताल शुर कर देंगे। संविदा स्वास्थ्य कर्मी पहले से ही हड़ताल पर चल रहे है। ऐसे में डाक्टरों की हड़ताल मरीजों के लिए मुसीबत भरी रहेगी ।

शासकीय/स्वशासी चिकित्सक महासंघ के आव्हान पर यह हड़ताल होगी। दरअसल, महासंघ द्वारा पीएसीपी लागू करने, पुरानी पेंशन बहाली, मेडिकल के काम में प्रशासनिक अधिकारियों की दखलअंदाजी बंद करने सहित अन्य मांगों को लेकर 17 फरवरी को भी हड़ताल की गई थी। उस समय हड़ताल शुरू होते ही शासन के आश्वासन के बाद तीन घंटे में हड़ताल खत्म हो गई थी, लेकिन आश्वासन के बाद दो माह बीतने पर भी मांगों को निराकरण नहीं हुआ है।

सरकार के इस रवैये से नाराज डॉक्टरों में एक बार से हड़ताल पर जाने का एलान किया है। जिला अस्पताल सहित जिलेभर के सभी शासकीय अस्पतालों के डाक्टर हड़ताल पर चले जाने से मरीजों को भारी परेशानियां होंगी