विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण एवं बावड़ी उत्सव का आयोजन
06 Jun 2026
Local News
विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण एवं बावड़ी उत्सव का आयोजन
नयागांव। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड जावद, जिला नीमच के मार्गदर्शन में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर परिषद नयागांव की नई आबादी स्थित सामुदायिक भवन परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए तथा उनके संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लिया गया।
पौधारोपण के पश्चात बावड़ी उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बावड़ी की विधिवत आरती कर जल स्रोतों के संरक्षण का संदेश दिया गया। साथ ही बावड़ी परिसर एवं आसपास साफ-सफाई कर स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता का अभियान चलाया गया।
कार्यक्रम में नगर प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष देवीलाल धनगर, सचिव विनोद कुमार नारानिया, मंदिर पुजारी नाथूलाल माली, तेजपाल साहू, राकेश सोलेरा, घनश्याम गायरी, उमाशंकर माली सहित अन्य सदस्यों ने सहभागिता निभाई। उपस्थित जनों ने पर्यावरण संरक्षण एवं जल स्रोतों के संवर्धन हेतु सामूहिक प्रयास करने का संकल्प भी लिया।