Malwa Halchal
महू नीमच रोड पर हुआ सड़क हादसा,कांग्रेस के पूर्व जिला महामंत्री हुए घायल, उपचार जारी
04 May 2023
Local News
नीमच। महु रोड पर एक सड़क हादसे में कांग्रेस के पूर्व जिला महामंत्री घायल हो गए, जिनको उचार के लिए चिकित्सालय लाया गया, जहा डाक्टर द्वारा उपचार जारी है। मिली जानकारी के अनुसार विमल नागोरी पिता रकब चंद्र उम्र 60 वर्ष निवासी जमुनिया कला जो अपने गांव से अपनी स्कूटी लेकर नीमच आ रहे थे, इसी दौरान महु रोड पर डंपर चालक ने ओवरटेक करने की कोशिश की जिसे सड़क हादसा हो गया, जिसमें कांग्रेस के पूर्व जिला महामंत्री विमल नागोरी घायल हो गए। इधर सूचना मिलते ही कांग्रेस के पूर्व विधायक डॉक्टर स्वरूप संपत जाजू, कांग्रेस नेता राजकुमार अहीर,ओम शर्मा जिला चिकित्सालय पहुचे और घायल से कुशलता पूछी। फिलहाल उनका जिला चिकित्सालय में उपचार जारी है।
Malwa Halchal