जावद विधानसभा के कांग्रेस नेता प्रकाश जैन रांका ने एक बार फिर जनहित के मुद्दे की और ध्यान आकर्षित किया हैं। बदलते परिवेश में जहाँ देश की अन्य सरकारे खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही है और खेल जगत में कैरियर बनाने वाले युवक-युवतियों को हर संभव मदद मुहैया करा रही हैं । तो वही मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार युवाओ को रोजगार देना तो दूर खेलो से भी वंचित कर रही हैं । किसी भी खिलाड़ी के लिए सर्वप्रथम जरूरी होता हैं खेल मैदान जरा सोचिए अगर खेल मैदान ही नहीं होगा तो खिलाड़ियों को प्रोत्साहन कैसे मिलेगा, वो कहा प्रेक्टिस करेंगे । खेलो में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर सरकारी नोकरी के साथ ही सम्मान भी प्राप्त होता हैं । देश की आंतरिक ओर बाहरी सुरक्षा पुलिस और सेना में भर्ती होने वालों युवाओ
जावद विधानसभा क्षेत्र की सभी नगर परिषदों का खेलो के प्रोत्साहन में 0% योगदान
रांका ने बताया कि हर ग्राम पंचायत स्तर पर मापदंडों के आधार पर खेल मैदान होना चाहिए परन्तु जावद विधानसभा क्षेत्र में ग्राम पंचायतों से लेकर नगर परिषद क्षेत्रो तक मे खेल मैदान नहीं हैं और यदा-कदा कंही हैं तो वो मापदंडों के अनुरुप नहीं हैं । नगर परिषदों क्षेत्रो में तो हाल इतना बुरा हैं कि खेल मैदानों को लेकर जगह तक चिन्हित नहीं हुई और कहीं पर वर्षों पुरानी खेल जमीन थी तो वो भूमाफियाओं ओर विकास के नाम पर भेंट चढ़ चुकी हैं । आज देखे तो खेलप्रेमी अपने व्यक्तिगत प्रयासों से बंजर जमी को खेल मैदान बना रहे हैं परंतु सरकार की तरफ से उन्हें कोई सहयोग नहीं मिलता । विधानसभा क्षेत्र के खेलप्रेमीयो के क्षेत्र में एक भी राष्ट्रीय स्तर का खेल मैदान तो छोड़ो साधारण खेल मैदान तक उपलब्ध नहीं हैं । कांग्रेस नेता ने यह भी कहा कि भारत गांवों का देश हैं क्षेत्र की प्रतीभावो को निखारने का अवसर मिलना चाहिए युवा पीढ़ी के साथ इस प्रकार का दोगला व्यहवार नहीं करना चाहिये । यह सरकार और प्रसाशन की नैतिक जिम्मेदारी हैं कि वो युवा पीढ़ी की भावनाओं के अनुरूप कार्य करे उनके शारीरिक और मानसिक विकास के लिए खेल मैदान जरूरी हैं और सही मापदंडों के अनुरुप खेल मैदान होना चाहिए ।


