निम्बाहेडा/  भ्रष्टाचार का अड्डा याने निम्बाहेड़ा का उप पंजीयक कार्यालय जहां बाबू भरत मीणा की मर्जी के बगैर पत्ता भी नहीं खड़कता और बिना रिश्वत लिए रजिस्ट्री तो होती ही नहीं है।  प्राप्त जानकारी के अनुसार उप पंजीयक कार्यालय में बाबू भरत मीणा द्वारा प्रतिदिन होने वाली रजिस्ट्री पर अवैध वसूली की जा रही है इसी के साथ दूसरे कामों के लिए भी जमकर अवैध मनमानी वसूली की जा रही है। जब से बाबू भरत मीणा यहां पदस्थ हुआ है तब से हुई रजिस्ट्री की संख्या के मान से यह राशि करोड़ो में होती है। समाचार प्रकाशनों के बाद भी सज्ञांन न लेना बताता है कि इसे  उपपंजीयक (तहसीलदार) ओर स्थानीय राजनेताओं का मौन समर्थन प्राप्त है। शायद वे भी इस लूट में हिस्सेदार है? अब जिला कलेक्टर से निवेदन है  कि यहां से भ्रष्टाचारी बाबू भरत मीणा को तत्काल प्रभाव से यहां से हटाकर जनता को राहत प्रदान करावें ओर पंजीयन विभाग को भ्रष्टाचार मुक्त करावे।
जब आम जनता को अपने सरकारी काम के लिए रिश्वत देनी पड़े तो सिस्टम पर भरोसा ही उठ जाता है।