नीमच। सड़क किनारे लगे ठेले से पानी पतासे खाने के चलते राजस्थान के कोटा में 115 लोग फूड पॉइजनिंग के शिकार हो गए । यह घटना सिमलिया इलाके के पोलाई खुर्द गांव की है। लोगों को गंभीर उल्टी और दस्त की शिकायत होने लगी। बीमार होने वालों में बड़ी संख्या में बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग शामिल हैं । बता दें कि नीमच शहर और शहर के कई गांव में बड़ी संख्या में अनहाइजीनिक तरीके से पानी पतासे खिलाए जा रहे हैं जिसमें ना ही पानी की शुद्धता का कोई पैमाना है, ना ही पानी पतासे खिलाने वाले व्यक्ति की साफ-सफाई का कोई पैमाना । अधिकांश पानी पताशा स्टॉल पर पानी पताशा खिलाने वाला व्यक्ति सीधे पानी में हाथ डुबोकर पानी पतासे खिलाता है । ग्लव्स का इस्तेमाल नहीं करता । वर्तमान में जिस तरह का मौसम चल रहा है यह वैसे ही बीमारियों को बढ़ावा दे रहा है और पानी पतासे का दूषित पानी दूषित उबला हुआ आलू, छोले फूड प्वाइजनिंग की बड़ी घटना को बुलावा दे सकता हैं ।