कांग्रेसजनो ने आज नीमच जिले में कमलनाथ जी की नारी सम्मान योजना के शुभारम्भ अवसर को लेकर एक प्रेसवार्ता आयोजित की। जहां कांग्रेस की प्रभारी मंत्री नूरी खान ने कांग्रेसजनो और पत्रकार बंधुओ की उपस्थित में नारी सम्मान योजना का शुभारम्भ किया , और प्रेसवार्ता में सभी पत्रकारों से नारी सम्मान योजना को लेकर चर्चा की , प्रभारी मंत्री नूरी खान ने प्रेससवार्ता में कहा कि., कांग्रेस की सरकार बनते ही महिलाओ को 1500 रूपए प्रतिमाह आर्थिक सहायता और 500 रूपए में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि, कमलनाथ जी हनुमान भक्त है और कमलनाथ जी जो कहते है वो करते है 15 महीने की सरकार में उन्होंने जो वादे किए थे उनको वादों को पूरा किया था , और आज कमलनाथ जी ने मध्य्प्रदेश के छिंदवाड़ा के परासिया में नारी सम्मान योजना का शुभारंभ किया। और कहा कि हर महीने महिलाओ को 1500 रूपए प्रतिमाह आर्थिक सहायता और 500 रूपए में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा। उसी योजना का अनावरण नूरी खान ने आज नीमच जिले में किया है । और उन्होंने कहा कि कमलनाथ जी ने जो कदम महिला सम्मान के लिए, सुरक्षा के लिए महिलाओ को सशक्त बनाने के लिए है और इस दिशा में जो कदम कमलनाथ जी ने उठाया है और इस वादे को वो पूरा भी करेंगे। और कहा कि , फार्म भरवाने के काम घर-घर जाकर कराया जाएगा। कांग्रेस कार्यकर्त्ता इस फार्म को भरवाएंगे। इस दौरान प्रभारी मंत्री नूरी खान, जिला अध्यक्ष अनिल चौरसिया , पूर्व विधायक नन्द किशोर पटेल राजकुमार अहीर, उमराव सिंह गुर्जर, सत्यनारयण पाटीदार और तरुण बहती सहित कांग्रेस के कई नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Related Posts
अरावली की गोद में ‘छोटी गंगाजी’… लाखों श्रद्धालुओं का आस्था केंद्र, लेकिन बदहाल व्यवस्थाओं ने बढ़ाई चिंता
नीमच। सावन से पहले हरियाली की चादर ओढ़े सुखानंद धाम एक बार फिर लाखों श्रद्धालुओं के स्वागत को तैयार है। 71 फीट ऊंचा प्राकृतिक झरना, घने जंगल, पहाड़ियां और ‘छोटी…
MP में अब घूसखोरों के मददगार भी नपेंगे, लोकायुक्त ने पहली बार रिश्वतखोर महिला पटवारी के साथ उसके पति को भी बनाया सह-आरोपी
ग्वालियर। भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकायुक्त पुलिस ने बड़ा कदम उठाते हुए स्पष्ट किया है कि यदि किसी सरकारी अधिकारी या कर्मचारी के भ्रष्टाचार में उसके स्वजन या किसी बाहरी व्यक्ति की…


