निंबाहेड़ा। सावन के आखिरी सोमवार पर निंबाहेड़ा आस्था के रंग में रंग गया। श्री ढाबेश्वर महादेव व्यायाम शाला, दशहरा मैदान के तत्वावधान में भगवान महाकाल की भव्य शाही सवारी निकाली गई। शोभायात्रा दोपहर 2 बजे श्री ढाबेश्वर महादेव मंदिर से शुरू होकर कासोद दरवाजा,आजाद चौक, जावद दरवाजा, साजन लस्सी की दुकान, सब्जी मंडी, मोती बाजार और गणपति चौक होते हुए बड़ा होली थड़ा पहुंची।

बड़ा होली थड़ा पर डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौक के कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया और प्रसाद स्वरूप केले वितरित किए,वहां से शोभायात्रा नया बाजार, चित्तौड़ी गेट, डाक बंगला मार्ग, कैंची चौराहा, चंदन चौक, इंदिरा कॉलोनी होते हुए शहर के मोक्षधाम में स्थित महादेव  मंदिर पहुंची, जहां महाकाल की महाआरती के बाद प्रसाद वितरण के साथ समापन हुआ। समिति ने बताया कि 31 अगस्त को दोपहर 12 बजे भव्य अखाड़ा प्रदर्शन का आयोजन किया जाएगा!