मंदसौर। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना ने जिले की पुलिस व्यवस्था में एक बार फिर बड़ा फेरबदल करते हुए तीन निरीक्षकों, एक उपनिरीक्षक, दो प्रधान आरक्षक (चालक) सहित कुल सात पुलिसकर्मियों के तबादले किए हैं। जारी तबादला सूची के अनुसार सुवासरा थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह बघेल को पुलिस लाइन भेजा गया है। वहीं बूढ़ा चौकी प्रभारी विकास गेहलोद को अफजलपुर थाने की कमान सौंपी गई है। भगवान दास बीरा को सुवासरा थाना प्रभारी बनाया गया है, जबकि बलवीर सिंह चौधरी को अजाक थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।
पुलिस अधीक्षक द्वारा किए गए इस फेरबदल को जिले की कानून व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। तबादलों के बाद संबंधित अधिकारियों के नई जिम्मेदारियां संभालने की प्रक्रिया शुरू होगी।