निंबाहेड़ा,3 सितम्बर,(ज़ाकिर हुसैन)
स्थानीय निकाय चुनाव के बीच वार्ड नंबर 23 में कांग्रेस को उस समय बड़ी राजनीतिक मजबूती मिली, जब भाजपा के पूर्व पार्षद एवं आम आदमी पार्टी के वार्ड 23 प्रत्याशी फिरोज़ खान मेव ने कांग्रेस प्रत्याशी मामूर मेव के समर्थन में अपनी उम्मीदवारी वापस लेते हुए कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना की कार्यशैली एवं कांग्रेस पार्टी की विचारधारा से ओतप्रोत होकर फिरोज़ खान मेव ने कांग्रेस का हाथ थामने का निर्णय लिया। वहीं, जब्बार खान ने भी पेच एरिया स्थित कांग्रेस कार्यालय पहुंचकर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। दोनों के कांग्रेस में शामिल होने पर कांग्रेसजनों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस अवसर पर जिला फुटबॉल संघ अध्यक्ष पूरन आंजना ने फिरोज़ खान मेव एवं जब्बार खान को कांग्रेस पार्टी का मफलर पहनाकर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान कांग्रेसजनों ने दोनों का स्वागत करते हुए वार्ड नंबर 23 में कांग्रेस प्रत्याशी मामूर मेव को मजबूती प्रदान करने का संकल्प व्यक्त किया। भाजपा के पूर्व पार्षद रहे फिरोज़ खान मेव का कांग्रेस में शामिल होना और आम आदमी पार्टी की उम्मीदवारी वापस लेकर कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में आना वार्ड 23 के चुनावी समीकरणों में महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा रहा है।
इस अवसर पर ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में निंबाहेड़ा ओकाफ कमेटी सदर सलीम चाचा, जिला कांग्रेस कमेटी महासचिव नुसरत खान, जिला कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग महासचिव सैय्यद साजिद अली, वार्ड नंबर 23 कांग्रेस प्रत्याशी मामूर मेव, पूर्व पार्षद माणक साहू, समीर खान, अशरफ मेव, नगर कांग्रेस कमेटी कार्यकारिणी सदस्य उमरद्दीन घोसी, खलिक मंसूरी, बिल्ला उस्ताद मुल्तानी, नगर आईटी सेल संयोजक मोहम्मद अली मंसूरी, कांग्रेस प्रवक्ता नितेश लोट, मुकेश माली, अभय बाफना, कानजी किर, अमजद खान मेव, कालू किर, किशन किर, इरफान मेव, कांग्रेस कार्यालय प्रभारी ज़ाकिर हुसैन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।