*संतोष जैन -राजस्थान किरण*

निंबाहेड़ा/भगवान श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व कल 4 सितंबर 2026 को जे.के. सीमेंट परिसर में स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर में बड़े ही धूमधाम एवं हर्षोल्लाह के साथ मनाया जाएगा। श्री राधा कृष्ण मंदिर के प्रबंधक विकास सरावगी ने बताया कि जे.के. सीमेंट के यूनिट हेड मनीष तोषनीवाल एवं एच.आर. हेड प्रभाकर मिश्रा के दिशा निर्देशन एवं मार्गदर्शन में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में जे.के. ऑफीसर्स क्लब एवं महिला क्लब द्वारा विभिन्न झांकियां बनाई जा रही है। वही मंदिर परिसर में आकर्षक रोशनी एवं साज सज्जा की गई है। जन्माष्टमी के अवसर पर भगवान श्री कृष्ण, महादेव जी एवं हनुमान जी का विशेष श्रृंगार किया जाएगा और उपस्थित भक्त जनों के लिए भजन संध्या का आयोजन तथा आधी रात को भगवान श्री कृष्ण की महाआरती का आयोजन भी किया जाएगा। कार्यक्रम के के पश्चात सभी भक्तजनों को प्रसाद भी वितरण किया जाएगा।