निम्बाहेड़ा। नगर परिषद चुनाव को लेकर वार्ड नं. 18 में भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी श्रीमती नीतू देवकरण समदानी ने शनिवार को वार्ड के विभिन्न क्षेत्रों में सघन घर-घर जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने वार्डवासियों से आत्मीय मुलाकात कर भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। भाजपा वार्ड 18 के चुनाव प्रभारी पूर्व युवा मोर्चा जिला महामंत्री महिपाल सिंह राठौर ने बताया की जनसंपर्क के दौरान नीतू देवकरण समदानी ने वरिष्ठजनों का आशीर्वाद लिया तथा मातृशक्ति, युवाओं और वार्डवासियों से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं अपेक्षाओं को जाना। उन्होंने कहा कि वे पार्षद बनने के लिए नहीं, बल्कि वार्ड की जनता की सेवा करने के संकल्प के साथ मैदान में उतरी हैं। भाजपा प्रत्याशी ने वार्ड के विकास, स्वच्छता, सड़क, नाली, पेयजल एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयास करने का भरोसा दिलाया।
जनसंपर्क के दौरान वार्डवासियों में भी उत्साह देखने को मिला। स्थानीय लोगों ने नीतू देवकरण समदानी का आत्मीय स्वागत करते हुए उन्हें अपना समर्थन और आशीर्वाद देने का भरोसा जताया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ता एवं समर्थक बड़ी संख्या में मौजूद रहे और “भाजपा के पक्ष में मतदान, वार्ड 18 के विकास के नाम” का संदेश घर-घर पहुंचाया। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी नीतू देवकरण समदानी के साथ  रुक्मण समदानी,राधिका सोमानी,सलोनी सोमानी, पूजा मराठा,शोभा राव,मधु बजाज,नीलम बजाज,इंद्रा,रंजना आगर,जानकी तोशनीवाल,पूजा आगर,मनीषा जैन,प्रीति जैन,निशा मंत्री,योगिता व्यास,मंजू विरानी, जाग्रति नागदा ने भाजपा प्रत्याशी के साथ घर-घर जाकर भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की!