निम्बाहेड़ा । वार्ड नम्बर 25 नगर निकाय चुनाव में वार्ड 25 की जंग सबसे चर्चित हो गई है। यहाँ मुकाबला एक ही समाज के दो चेहरों के बीच है — घनावार तेली समाज अध्यक्ष लाला दशोरा बनाम समाज के युवा विशाल तेली। एक तरफ हैं लाला दशोरा - प्रॉपर्टी व्यवसाय से जुड़े,अनुभवी चेहरा। दूसरी बार मैदान में भाग्य आजमा रहे हैं। वार्डवासियों की तकलीफों से रूबरू हैं और समस्या समाधान एवं विकास के दावे कर रहे हैं। तो दूसरी तरफ हैं विशाल तेली (कांग्रेस) - ट्रांसपोर्ट व्यवसाय से जुड़े युवा चेहरे, पहली बार मैदान में हैं। पूर्व पार्षद राजेश सांड़ के साथ मिलकर वार्ड के विकास कार्यों को गिनवा रहे हैं और नए जोश के साथ जनता के बीच जा रहे हैं। यानी मुकाबला है अनुभव बनाम नई ऊर्जा का, और वो भी एक ही समाज के अंदर! अब देखना है कि वार्ड 25 की जनता किस पर भरोसा जताती है।