निम्बाहेड़ा। नगर परिषद निम्बाहेड़ा निकाय चुनाव जितने को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने चुनावी अभियान को पूरी ताकत से लड़ना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में शनिवार को पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी ने वार्ड नंबर 38 में भाजपा प्रत्याशि श्याम सुंदर मुंदडा के चुनावी कार्यालय का शुभारंभ कर चुनावी जनसंपर्क अभियान का आगाज किया। इस दौरान वार्ड में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं वार्ड वासियों ने विधायक कृपलानी का स्वागत किया। कार्यालय शुभारंभ कार्यक्रम चुनावी सभा में वार्डवासियों को संबोधित करते हुए विधायक श्रीचंद कृपलानी ने कहा कि भाजपा और विकास एक दूसरे के पूरक हैं और जब-जब भाजपा ने अपना बोर्ड बनाया है तब तक शहर के विकास ने एक नई गति प्राप्त की है। कृपलानी ने कहा कि आपका पार्षद में ही हूं और इस वार्ड के संपूर्ण विकास की। जिम्मेदारी भी मेरी है। कृपलानी ने ने कहा कि जिस तरह से भाजपा के शासनकाल में विकास की गंगा बह रही है और शहर को एक नई नई पहचान मिल रही है उसे कड़ी को आगे बढ़ाने के लिए भाजपा का जितना जरूरी है। इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष कपिल चौधरी, मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह मिनाणा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं वार्डवासी उपस्थित थे।