निम्बाहेड़ा। नगर परिषद चुनाव में वार्ड नंबर 13 सबसे ज्यादा चर्चा में है। वजह साफ है । परिषद में इस बार महिला सभापति सीट है और यहाँ मुकाबला दो कद्दावर बिजनेस परिवारों की गृहणियों के बीच है! कांग्रेस ने सोनिका कौशल काबरा पर भरोसा जताया है,। वहीं भाजपा ने अनिता श्यामसुंदर सोनी (माहेश्वरी) पर दांव लगाया है। एक तरफ हैं सोनिका कौशल काबरा - पेट्रोल पम्प व्यवसायी काबरा परिवार से। काबरा परिवार निंबाहेड़ा का जाना-माना चेहरा है, शहर के हर कोने में इनका नाम है। तो दूसरी तरफ हैं अनिता माहेश्वरी - ट्रांसपोर्ट व्यवसाय से जुड़े श्यामसुंदर सोनी परिवार से। यानी मुकाबला है पेट्रोल पम्प बनाम ट्रांसपोर्ट - दोनों ही बड़े व्यवसायी परिवार, दोनों ही गृहणियां अब घर से निकलकर वार्ड की सेवा के लिए मैदान में हैं! महिला सभापति सीट होने के कारण इस वार्ड पर पूरे नगर की नजर है। दोनों ही पार्टियों के लिए यह सीट प्रतिष्ठा का सवाल बन गई है। वार्ड में चर्चा है कि यह मुकाबला जनबल और धनबल के बीच है। दोनों पार्टियों की नजर जीत पर टिकी है। अब किस्मत की बाजी कौन जीतता है, यह तो वार्ड 13 की जनता ही तय करेगी!