निंबाहेड़ा/नगर परिषद निंबाहेड़ा के चुनाव की सरगर्मियां में समय के साथ-साथ तेज होती जा रही है और चुनावी संघर्ष अपने चरम पर पहुंचता जा रहा है। इसी क्रम में वार्ड नंबर 13 से भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी अनीता सोनी के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन पूर्व मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्रीचंद कृपलानी ने किया। वार्ड कार्यालय उद्घाटन के पश्चात आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्रीचंद कृपलानी ने कहा कि जब जब शहर ने भाजपा में विश्वास व्यक्त किया है तब -तब शहर के विकास ने नए आयामो को छुआ है। कृपलानी ने कहा कि शहर की सड़क हो, अस्पताल हो, महापुरुषों की मूर्तियां हो या पार्क हो यह सब भाजपा की विकास योजना का ही विजन है और इस विजन को हमें और आगे बढ़ाना है।
इससे पूर्व कार्यालय के उद्घाटन पर पहुंचने पर विधायक श्रीचंद कृपलानी का वार्डवासियों एवं भाजपा प्रत्याशी अनीता सोनी भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक अशोक नवलखा, पूर्व जिला प्रमुख गब्बर सिंह अहीर, भाजपा नगर अध्यक्ष कपिल चौधरी शाहिद बड़ी संख्या में भाजपा नेता एवं वार्ड वासी उपस्थित थे।