निंबाहेड़ा / वार्ड 12 में इस बार मुकाबला एकदम हटके है! यहाँ लड़ाई दो विचारों की है - अनुभव और संस्कार बनाम जोश और जुनून! एक तरफ हैं  नारी शक्ति की प्रतीक रेणु कोठारी  नगर के जाने-माने व्यवसायी विमल कोठारी की धर्मपत्नी! अब तक घर के चौखट को संभाला, परिवार को संवारा, अब सीधे राजनीति के मैदान में परचम फहराने उतरी हैं। घर-गृहस्थी का अनुभव, महिलाओं की पीड़ा की समझ, और व्यवसायी परिवार की साख - यही है इनकी ताकत! कहते हैं, वार्ड की हर महिला खुद को रेणु कोठारी में देख रही है। तो दूसरी तरफ हैं कांग्रेस के युवा तुर्क अमित शर्मा- युवा जोश, नई सोच, गलियों में दौड़-भाग! युवाओं में है इनकी पकड़, एक तरफ नारी शक्ति का सुशील अंदाज, तो दूसरी तरफ युवा शक्ति का अंदाज! मुकाबला है - अनुभव जीतेगा या जोश? घर-आंगन का प्यार जीतेगा या युवा दिलों की धड़कन? आखिर जो जीतेगा जनता का दिल, वही जाएगा नगर परिषद!