निम्बाहेड़ा। निकाय चुनाव में वार्ड 38 सबसे ज्यादा चर्चा में है और वजह हैं भाजपा के श्यामसुंदर मूंदड़ा। मूंदड़ा का जन-संपर्क अभियान जोरों पर है, गली-मोहल्लों में उन्हें अपार जन समर्थन मिल रहा है। मूंदड़ा परिवार की लोकप्रियता और जमीनी पकड़ इस बार साफ तौर पर दिख रही है। जनता खुद आगे आकर समर्थन दे रही है। तो वहीं कांग्रेस ने पूर्व चेयरमैन सुभाष शारदा पर दांव खेला है, लेकिन वार्ड की अनदेखी का आरोप उन पर भारी पड़ता नजर आ रहा है। जनता में चर्चा है कि जब समय था तब वार्ड की सुध नहीं ली, अब वोट मांगने का वक्त आया तो जनता की नाराजगी झेलनी पड़ रही है। वार्ड 38 में हवा फिलहाल मूंदड़ा के पक्ष में बहती दिख रही है, लेकिन राजनीति में आखिरी फैसला जनता का ही होता है।मुकाबला साफ है - जन-संपर्क बनाम वार्ड की अनदेखी का