निम्बाहेड़ा। वार्ड नंबर 32 में इस बार मुकाबला युवा जोश का है। कांग्रेस ने नितिन नागोरी पर दांव खेला है तो भाजपा ने कालू सेन को मैदान में उतारा है। इस वार्ड का इतिहास कांग्रेस के पक्ष में रहा है - गत चुनाव में आजाद देवी नागोरी ने इसी वार्ड से कांग्रेस को जीत दिलाई थी। वार्ड की गली-गली से वाकिफ वार्ड की नस नस जानती है, नितिन नागोरी को माताजी के इसी अनुभव और पहचान का सीधा लाभ मिलता दिखाई दे रहा है। दूसरी तरफ भाजपा के कालू सेन भी युवा चेहरे के तौर पर जमकर पसीना बहा रहे हैं और मुकाबले को जोरदार बना दिया है। अब देखना ये है कि वार्ड 32 की जनता विरासत और वार्ड की जानकारी को चुनती है या फिर बदलाव के नाम पर नया चेहरा लाती है।वार्ड 32 का चुनावी रण - युवा बनाम युवा,अनुभव  बनाम जोश!