निम्बाहेड़ा स्थानीय निकाय चुनाव की सरगर्मियों के बीच वार्ड नंबर 13 से कांग्रेस प्रत्याशी सोनिका काबरा ने सांवरिया कॉलोनी से अपने चुनाव प्रचार अभियान को तेज कर दिया है। बड़ी संख्या में वार्डवासियों, युवाओं, माताओं-बहनों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में पूरे क्षेत्र में कांग्रेस के समर्थन में जबरदस्त उत्साह, जोश और चुनावी माहौल देखने को मिला। कार्यकर्ताओं के उत्साह के बीच  जगह-जगह आत्मीय स्वागत किया गया। जनसंपर्क के दौरान वार्डवासियों से संवाद करते हुए सोनिका काबरा ने कांग्रेस पार्टी के पक्ष में समर्थन एवं आशीर्वाद की अपील की। इस दौरान क्षेत्र में कांग्रेस के प्रति दिखे उत्साह ने चुनावी अभियान को नई ऊर्जा प्रदान की।  इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि निकाय चुनाव को लेकर पार्टी संगठन पूरी मजबूती, एकजुटता और उत्साह के साथ मैदान में है।