निंबाहेड़ा,निंबाहेड़ा नगर परिषद के आगामी निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी का चुनावी अभियान लगातार गति पकड़ता जा रहा है। इसी क्रम में चित्तौड़गढ़ जिला फुटबॉल संघ अध्यक्ष पूरण आंजना ने मंगलवार को नगर परिषद के वार्ड नंबर 12, 34 एवं 44 में कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने वार्डवासियों से सीधा संवाद करते हुए कांग्रेस प्रत्याशियों को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। जनसंपर्क अभियान के दौरान तीनों वार्डों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। विभिन्न स्थानों पर वार्डवासियों ने पूरण आंजना का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया तथा कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में अपना विश्वास व्यक्त किया।

वार्ड 12 में अमित शर्मा के समर्थन में जनसंपर्क,वार्ड नंबर 12 से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी अमित शर्मा के समर्थन में पूरण आंजना ने वार्ड के विभिन्न क्षेत्रों में घर-घर पहुंचकर मतदाताओं से संपर्क किया। उन्होंने वार्डवासियों से अमित शर्मा को समर्थन देकर भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।
इस दौरान वार्डवासियों ने पूरण आंजना का आत्मीय स्वागत करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी अमित शर्मा के पक्ष में मतदान करने का भरोसा दिलाया। जनसंपर्क के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की रीति-नीति एवं विकास के एजेंडे को आमजन तक पहुंचाया।

वार्ड 34 में विपुल कुमावत के लिए मांगा समर्थन,वार्ड नंबर 34 से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी विपुल कुमावत के समर्थन में भी पूरण आंजना ने व्यापक जनसंपर्क किया। उन्होंने वार्डवासियों से संवाद कर कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में मतदान की अपील की तथा क्षेत्र के विकास एवं जनहित के मुद्दों को लेकर कांग्रेस के साथ मजबूती से खड़े होने का आह्वान किया। जनसंपर्क के दौरान वार्डवासियों में कांग्रेस के प्रति उत्साह नजर आया। स्थानीय लोगों ने कांग्रेस प्रत्याशी विपुल कुमावत को अपना समर्थन देते हुए उन्हें विजयी बनाने का संकल्प व्यक्त किया।

वार्ड 44 में संपत कुंवर/समुंद्र सिंह गुंडुसुर के समर्थन में जनसंपर्क,वार्ड नंबर 44 से कांग्रेस पार्टी की प्रत्याशी संपत कुंवर के समर्थन में पूरण आंजना ने सघन जनसंपर्क कर मतदाताओं से कांग्रेस के पक्ष में मतदान की अपील की। उन्होंने वार्डवासियों से कहा कि नगर के विकास एवं जनहित की योजनाओं को गति देने के लिए कांग्रेस प्रत्याशियों को मजबूत करना आवश्यक है।
जनसंपर्क के दौरान वार्डवासियों ने कांग्रेस प्रत्याशी संपत कुंवर के समर्थन में एकजुटता प्रदर्शित करते हुए उन्हें भारी मतों से विजयी बनाने का संकल्प लिया।

भाजपा समर्थक योगेश पंचोली ने थामा कांग्रेस का हाथ,वार्ड नंबर 44 में जनसंपर्क अभियान के दौरान भाजपा समर्थक योगेश पंचोली ने भाजपा को अलविदा कहते हुए कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना की रीति-नीति, विचारधारा एवं कार्यशैली से प्रभावित होकर कांग्रेस परिवार में शामिल होने की घोषणा की। कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने पर पूरण आंजना ने योगेश पंचोली का कांग्रेस का मफलर पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भी उनका स्वागत करते हुए कांग्रेस परिवार में शामिल होने पर शुभकामनाएं दीं। योगेश पंचोली के कांग्रेस में शामिल होने को वार्ड नंबर 44 में कांग्रेस के लिए महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम माना जा रहा है। उनके कांग्रेस में आने से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

कांग्रेस प्रत्याशियों की जीत के लिए एकजुट होने का आह्वान,पूरण आंजना ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की प्राथमिकता हमेशा आमजन की समस्याओं का समाधान, क्षेत्र का विकास और जनहित के कार्य रहे हैं। उन्होंने वार्डवासियों से अपील की कि नगर परिषद के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान कर उन्हें भारी मतों से विजयी बनाएं, ताकि निंबाहेड़ा के विकास को नई गति मिल सके। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता पूरी एकजुटता के साथ चुनाव मैदान में हैं और प्रत्येक वार्ड में जनता के बीच पहुंचकर कांग्रेस की विचारधारा एवं विकास कार्यों को लेकर संवाद कर रहे हैं। इस अवसर पर चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष गोपाल आंजना, पूर्व जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम झंवर,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष संपत धाकड़, कार्यकारी अध्यक्ष भोपराज टांक, निवर्तमान पालिका उपाध्यक्ष परवेज़ अहमद उर्फ शिब्बी भाई,जिलाध्यक्ष एसटी प्रकोष्ठ मनोहर सिंह मीणा, विधि मानवाधिकार एवं आरटीआई विभाग के जिलाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह सोलंकी, राजीव गांधी पंचायती राज विभाग नगर अध्यक्ष रोमी पोरवाल,नगर कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष नीलू शर्मा, ग्राम पंचायत मीणाणा के कांग्रेस अध्यक्ष रघुवीर सिंह शक्तावत सहित कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे। सघन जनसंपर्क अभियान के दौरान कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने तीनों वार्डों में मतदाताओं से संपर्क कर अमित शर्मा, विपुल कुमावत एवं संपत कुंवर / समुंद्र सिंह गुंडुसुर के पक्ष में मतदान करने की अपील की। वहीं वार्डवासियों ने कांग्रेस प्रत्याशियों को भारी मतों से विजयी बनाने का संकल्प व्यक्त किया।