निम्बाहेड़ा/नगर पालिका चुनाव 2026 में वार्ड नंबर 33 से कांग्रेस प्रत्याशी दिव्या रांका ने चुनावी माहौल में नई ऊर्जा भर दी है। वार्ड की गलियों में आज चले जनसंपर्क अभियान के दौरान महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं ने दिव्या रांका का स्वागत किया। कांग्रेस के तिरंगे पटके के साथ हाथ जोड़े घर-घर पहुंच रही दिव्या रांका को माताओं-बहनों का आशीर्वाद मिल रहा है।
वार्ड की महिलाओं का कहना है - "वार्ड 33 को चाहिए एक शिक्षित उम्मीदवार। जनसंपर्क के दौरान दिव्या रांका ने कहा - "वार्ड 33 में साफ-सफाई, पानी, स्ट्रीट लाइट और महिला सुरक्षा मेरी पहली प्राथमिकता होगी। कांग्रेस का संकल्प है - न्याय, विकास और महिला सशक्तिकरण इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ता, महिला कांग्रेस की पदाधिकारी और वार्डवासी मौजूद रहे। वार्ड में कांग्रेस के पक्ष में उत्साह देखा गया।