निम्बाहेड़ा। नगर परिषद चुनाव को लेकर वार्ड नंबर 33 में चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं। कांग्रेस प्रत्याशी दिव्या रांका ने अपने जनसंपर्क अभियान को गति देते हुए वार्ड में घर-घर पहुंचकर मतदाताओं से मुलाकात की और अपने पक्ष में समर्थन की अपील की।जनसंपर्क के दौरान रांका ने वार्डवासियों से सीधे संवाद करते हुए स्थानीय समस्याओं, मूलभूत सुविधाओं और विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने मतदाताओं की समस्याएं सुनीं तथा वार्ड के बेहतर विकास को लेकर उनके सुझाव भी लिए। रांका के साथ कांग्रेस की वार्ड टीम और कार्यकर्ता भी जनसंपर्क में सक्रिय नजर आए। कार्यकर्ताओं ने अलग-अलग क्षेत्रों में पहुंचकर मतदाताओं से संपर्क किया और कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाने का प्रयास किया। निर्दलीय प्रत्याशी के मैदान से हटने के बाद अब मुकाबला सीधा भाजपा और कांग्रेस के बीच होने से चुनाव रोचक हो गया है। मतदान के पूर्व वार्ड 33 में भी चुनावी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। प्रत्याशियों के लगातार डोर-टू-डोर संपर्क से मुकाबला अब धीरे-धीरे रोचक होता दिखाई दे रहा है। आने वाले दिनों में जनसंपर्क अभियान और तेज होने के साथ वार्ड का चुनावी माहौल किस करवट बैठता है, इस पर सभी की नजरें टिकी हैं।