निंबाहेड़ा/नगर परिषद निंबाहेड़ा के चुनाव की घोषणा के बाद नगर के 45 वार्डों में भारतीय जनता पार्टी एवं कांग्रेस के बीच मुकाबला की अंतिम दौर में पहुंच गया है। राजनीतिक रूप से दोनों प्रतिद्वंदियों के आरोप प्रत्यारोप के बीच में चुनाव के अंतिम समय में भाजपा जहां अपने दो बड़े बागीयों को मनाने में सफल रही वहीँ कांग्रेस अपना बोर्ड बचाने का प्रयास करने में लगी हुई है तो वहीं भारतीय जनता पार्टी अपना बोर्ड बनाने के लिए नए सिरे से प्रयत्न करने में लगी हुई है। इस बार के चुनाव में भाजपा एवं कांग्रेस ने इस बार अपने पुराने चेहरों की बजाय नए चेहरो पर ज्यादा भरोसा दिखाते हुए उन्हें चुनावी मैदान में उतार कर इस लड़ाई को और रोचक कर दिया है। निंबाहेड़ा नगर परिषद के वार्ड चुनाव में 45 ही वार्ड के कुल 58651 मतदाताता नगर में आज होने वोटिंग में अपने मत का प्रयोग करेंगे। अभी नगर में कुल वोटर्स में 29386 पुरुष वोटर्स और 29262 महिला वोटर्स और 3 थर्ड जेंडर है। नगर के वार्ड नंबर 1 से भारतीय जनता पार्टी ने लखन शर्मा को वहीं कांग्रेस ने महेंद्र यादव को अपना प्रत्याशी बनाया है। इस वार्ड में भाजपा और कांग्रेस के मध्य सीधी टक्कर है। इस वार्ड में भारतीय जनता पार्टी का प्रत्याशी अपनी बढ़त बनाए हुए हैं। इस वार्ड में कुल 580 मतदाता हैं जिनमें 300 पुरुष और 280 महिला मतदाता है। इसी तरह वार्ड नंबर 2 से भारतीय जनता पार्टी ने संगीता कुमारी जाट को, वहीं कांग्रेस ने कैलाशी बाई जाट को आम आदमी पार्टी की नसीम नाज तथा निर्दलीय प्रत्याशी पूनम नाथ के बीच मुकाबला है। इस वार्ड में जहां आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी कांग्रेस के उम्मीदवार को नुकसान पहुंचती हुई नजर आ रही है वहीं निर्दलीय प्रत्याशी भाजपा को नुकसान पहुंचती नजर आ रही है। इस वार्ड में कांग्रेस प्रत्याशी द्वारा जिस तरह से बिना रणनीति के अपने प्रचार अभियान को अंजाम दिया गया उससे भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को लाभ मिला है। इस वार्ड का चुनाव परिणाम जो पार्टी अपने मतदाताओं को घर से बाहर निकाल कर मतदान करवाने में सफल होगी उसकी ओर जाता दिखाई दे रहा है। इस वार्ड में 2982 मतदाता है जिम 1530 पुरुष और 1452 महिला मतदाता है। वार्ड नंबर 3 से भारतीय जनता पार्टी के काना माली का कांग्रेस की राहत बी से सीधा मुकाबला है। इस बार इस वार्ड में भाजपा अपनी बढ़त बनती दिखाई दे रही है।इस वार्ड में कुल 1085 मतदाता हैं जिनमें 536 पुरुष और 549 महिलाएं हैं। वार्ड नंबर 4 से भारतीय जनता पार्टी से गणपत लाल आंजना का कांग्रेस के अनिल कुमावत से सीधा मुकाबला है। वार्ड में अत्यंत नजदीकी मुकाबला है जो अपने मतदाताओं को निकाल कर मतदान करने में सफल होगा वह विजयी होगा। इस वार्ड में कुल 1626 मतदाता हैं जिनमें 820 पुरुष और 806 महिला मतदाता है। वार्ड नंबर 5 से भारतीय जनता पार्टी के सुरेश खटीक, कांग्रेस से छगनलाल रेगर तथा निर्दलीय मथुरालाल मेघवाल के बीच में मुकाबला है। इस वार्ड में कल 2157 मतदाता हैं जिनमें 1087 पुरुष और 1070 महिला मतदातावार्ड नंबर 6 से भारतीय जनता पार्टी से पिंकी जाट, कांग्रेस से अणछी बाई माली तथा निर्दलीय मनीषा पोरवाल के बीच मुकाबला है। इस वार्ड में भारतीय जनता पार्टी अपनी बढ़त बनती दिखाई दे रही है। इस वार्ड में कुल 855 मतदाता हैं जिनमें 434 पुरुष और 421 महिला मतदाता है। वार्ड नंबर 7 से भारतीय जनता पार्टी की कृष्णा कुमावत, कांग्रेस की देवकन्या पुरबिया के मध्य मुकाबला है। यहां पर कांटे का मुकाबला दिखाई दे रहा है जो अपने पक्ष में मतदान करवाने में सफल होगा वही विजय श्री को वरण करेगा। इस वार्ड में कुल 909 मतदाता हैं जिनमें 454 पुरुष और 455 महिलाएं हैं। वार्ड नंबर 8 से भारतीय जनता पार्टी के पवन मीणा तथा कांग्रेस के कन्हैयालाल मीणा के बीच सीधा मुकाबला है। इस वार्ड में भाजपा बढ़त बनाती दिखाई दे रही है। इस वार्ड में कुल 1491 मतदाता हैं जिनमें 753 पुरुष और 735 महिला मतदाता है। वार्ड नंबर 9 से भाजपा के गोपाल लाल मेघवाल तथा कांग्रेस के भेरूलाल मेघवाल के बीच सीधा मुकाबला है। इस वार्ड में कुल 1202 मतदाता हैं जिनमें 600 पुरुष मतदाता एवं 602 महिला मतदाता है। वार्ड नंबर 10 से भारतीय जनता पार्टी के परवेज अली एवं कांग्रेस के अहमद नूर के बीच सीधी टक्कर है। इस वार्ड में कुल 2362 मतदाता हैं जिनमें 1184 पुरुष एवं 1178 महिला मतदाता है। वार्ड नंबर 11 से भारतीय जनता पार्टी की नजमा शाह तथा कांग्रेस की सलमा बेगम में के बीच सीधा मुकाबला है। इस वार्ड में कुल 903 मतदाता है जिनमें 463 पुरुष एवं 440 महिला मतदाता है।वार्ड नंबर 12 से भारतीय जनता पार्टी की रेणु विमल कोठारी तथा कांग्रेस के अमित कुमार शर्मा के बीच में सीधा मुकाबला है। इस वार्ड में भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी और कार्यकर्ताओं ने जिस तरीके से मेहनत की है उससे यह वार्ड भाजपा की झोली में जाता हुआ दिखाई दे रहा है। इस वार्ड में कुल 700 मतदाता हैं जिनमें 366 पुरुष और 334 महिला मतदाता है। वार्ड नंबर 13 से भारतीय जनता पार्टी की अनीता माहेश्वरी और कांग्रेस की सोनीका काबरा के बीच सीधा मुकाबला है। इस वार्ड में पहले भाजपा की सीधी जीत मानी जा रही थी परंतु जिस तरीके से वार्ड में समीकरण बिगड़े और कांग्रेस प्रत्याशी ने इस वार्ड में अपने संपर्कों का इस्तेमाल कर वार्ड की चुनावी स्थिति को बदलने का प्रयास किया उस वार्ड में आसान जीत दिखाई देने वाली भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी को पूरी मेहनत करनी पड़ रही है। जन चर्चा में इस वार्ड से भाजपा प्रत्याशी के सभापति बनने की चर्चा ने जहां पढ़े-लिखे लोगों में उनकी स्थिति को मजबूत किया है वही इस टिकट से नाराज कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं की नाराजगी भी भाजपा को झेलनी पड़ रही है। कम मतदाताओं वाले इस वार्ड में जो प्रत्याशी अपने पक्ष में मतदान करने में जो सफल होगा वहीं प्रत्याशी विजय श्री वरण करेगा। इस वार्ड में कुल 745 मतदाता हैं जिनमें 367 पुरुष एवं 378 महिला मतदाता है। वार्ड नंबर 14 से भारतीय जनता पार्टी के प्रकाश शर्मा एवं कांग्रेस के आशीष अग्रवाल के बीच सीधी टक्कर है। इस वार्ड में जहां कांग्रेस ने अपने पुराने उम्मीदवार को पुनः मौका देते हुए उसे पर भरोसा जाता यह है वहीं भाजपा ने यहां पर नए चेहरे प्रकाश शर्मा पर दाव लगाया है। दोनों ही प्रत्याशी इस वार्ड में मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए कोई और कसर नहीं छोड़ रहे हैं। जहां कांग्रेस प्रत्याशी को पूर्व में चुनाव लड़ने के अनुभव का लाभ मिलता दिखाई दे रहा है वही भाजपा प्रत्याशी भी डोर टू डोर जनसंपर्क कर अपनी स्थिति को मजबूत करने का प्रयास कर रहे हैं। इस वार्ड में कांटे की टक्कर है। इस वार्ड में कुल 694 मतदाता हैं जिनमें 341 पुरुष और 353 महिला मतदाता है। वार्ड नंबर 15 से भारतीय जनता पार्टी की निशा राजोरा और कांग्रेस की गीता वैष्णव के बीच सीधा मुकाबला है। कांग्रेस प्रत्याशी गीता रामगोपाल वैष्णव जहां लगातार इस वार्ड से चुनाव लड़ती आ रही है उसका सीधा फायदा उन्हें होता दिखाई दे रहा है परंतु भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष स्व. शंकर लाल राजोरा के परिवार की बहू को मैदान में उतरकर मुकाबला को टक्कर में लाने की कोशिश की है। इस वार्ड में कुल 734 मतदाता है जिम 347 पुरुष और 387 महिला मतदाता है। वार्ड नंबर 16 से भारतीय जनता पार्टी के विक्रमादित्य खेरोदिया और कांग्रेस के राजेश बोड़ाणा के बीच सीधी टक्कर है। भाजपा प्रत्याशी विक्रमादित्य खेरोदिया को नया चेहरा होने के साथ-साथ परिवार के पुराने राजनीतिक जन आधार का लाभ मिलता दिखाई दे रहा है तो वहीं कांग्रेस प्रत्याशी राजेश बोड़ाणा जो पिछले बार भी कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में इसी वार्ड से चुनाव लड़े थे और इस बार भी कांग्रेस ने उन पर ही भरोसा जताते हुए मैदान में उतारा है। मतदान के एक दिन पूर्व तक इस वार्ड में भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी अपनी एक निश्चित बढ़त के साथ आगे दिखाई दे रहे हैं। इस वार्ड में कल 771 मतदाता हैं जिनमें 402 पुरुष और 386 महिला मतदाता है। वार्ड नंबर 17 से भारतीय जनता पार्टी की रागिनी नितिन चतुर्वेदी का कांग्रेस की वंदना जैन से सीधा मुकाबला है। इस वार्ड की यह सीट पूर्व में भी अजीत जैन और नितिन चतुर्वेदी के मुकाबले के लिए चर्चित रही थी और उस चुनाव में भी भाजपा प्रत्याशी के रूप में नितिन चतुर्वेदी विजय हुए थे। वर्तमान में इस वार्ड से भाजपा प्रत्याशी रागिनी नितिन चतुर्वेदी को भी नगर परिषद के सभापति के दावेदार के रूप में देखा जा रहा है और इसका फायदा उन्हें इस चुनाव में सीधा-सीधा मिलता हुआ दिखाई दे रहा है। इस वार्ड से भाजपा प्रत्याशी रागिनी नितिन चतुर्वेदी अपनी स्पष्ट बढ़त के साथ जीत की ओर अग्रसर होती दिखाई दे रही है। इस वार्ड में कुल 666 मतदाता हैं जिनमें 334 पुरुष और 332 महिला मतदाता है। वार्ड नंबर 18 से भारतीय जनता पार्टी की नीतू देवकरण समदानी का कांग्रेस की मंजू महेश काबरा से सीधा मुकाबला है। इस वार्ड में दोनों प्रत्याशियों के बीच में कड़ा मुकाबला दिखाई दे रहा है। इस वार्ड से पूर्व में भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी के रूप में देवकरण समदानी चुनाव लड़े थे लेकिन इस बार इस वार्ड से भारतीय जनता पार्टी ने उनकी पत्नी नीतू समदानी को अपना प्रत्याशी बनाया है। नगर परिषद के सभापति के रूप में जहां नीतू समदानी की मजबूत दावेदारी का फायदा भाजपा प्रत्याशी को मिलता दिखाई दे रहा है। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी मंजू महेश काबरा भी कांग्रेस की ओर से सभापति की प्रमुख दावेदार मानी जा रही है और उसी को आधार बनाकर कांग्रेस अपने लिए समर्थन मांगती दिखाई दे रही है। वार्ड में कम मतदाता होने की वजह से कड़ा मुकाबला दिखाई दे रहा है लेकिन जिस ताकत से भाजपा प्रत्याशी चुनाव मैदान में दिखाई दे रही है और उनके समर्थन में जिस तरह से भाजपा के दिग्गज प्रचार में लगे हुए हैं इसका सीधा फायदा उन्हें मिलता दिखाई दे रहा है लेकिन भाजपा से ही कांग्रेस में शामिल हुए कांग्रेस प्रत्याशी के पति महेश काबरा भी भाजपा की चुनावी रणनीति से अच्छे से वाकिफ हैं तो वह भी सभी तरह की नीति को अपना कर चुनाव मैदान में डटे हुए हैं और अपने पुराने अनुभव के आधार पर चुनाव लड़ते दिखाई दे रहे हैं। इस वार्ड में मतदान के दिन जो जिस पार्टी के कार्यकर्ता सक्रियता से अपने वोट निकालकर पोलिंग बूथ पर ले जाकर मतदान करा देंगे वह उम्मीदवार विजय श्री वरण करेगा। इस वार्ड में कुल 644 मतदाता हैं जिनमें 306 पुरुष और 338 महिला मतदाता है। वार्ड नंबर 19 से भारतीय जनता पार्टी की गजाला कौसर, कांग्रेस की हिना अली के बीच में मुकाबला है। इस वार्ड में भारतीय जनता पार्टी ने जिस तरह से स्वच्छ छवि के परिवार की पुत्रवधू गजाला कौसर को अपना उम्मीदवार बना कर इस एक तरफा कांग्रेस के वार्ड में सेंध लगाने का प्रयास किया है उसमें काफी हद तक भाजपा सफल भी होती दिखाई दे रही है। इस वार्ड में कुल 2637 मतदाता हैं जिनमें 1331 पुरुष और 1306 महिला मतदाता है। वार्ड नंबर 20 से भारतीय जनता पार्टी के महिपाल सिंह राणावत का कांग्रेस के ब्रह्मलाल उपाध्याय से सीधा और कड़ा मुकाबला है। जहां कांग्रेस प्रत्याशी ब्रह्मलाल उपाध्याय पिछला चुनाव मात्र कुछ वोटो से हारे थे वही भाजपा ने इस बार नए चेहरे पर दाग लगाते हुए युवा उम्मीदवार मैदान में उतारा है। कांग्रेस प्रत्याशी ब्रह्मलाल उपाध्याय को जहां पुराने चुनाव के अनुभव का फायदा सीधा मिलता दिखाई दे रहा है वहीं भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी महिपाल सिंह राणावत को नया चेहरा होने का लाभ मिलने की संभावना दिखाई दे रही है। इस वार्ड में कुल 881 मतदाता हैं जिनमें 458 पुरुष और 430 महिला मतदाता है। वार्ड नंबर 21 से भारतीय जनता पार्टी के निलेश मेहता (बी एम) , कांग्रेस के नितेश लोढ़ एवं निर्दलीय प्रत्याशी छुट्टू खान के बीच मुकाबला है। इस वार्ड से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी निलेश मेहता की जीत सुनिश्चित दिखाई दे रही है। कांग्रेस ने बाहरी प्रत्याशी नितेश लोढ़ को अपना उम्मीदवार बनाया है जिसका सीधा नुकसान कांग्रेस को होता दिखाई दे रहा है वहीं निर्दलीय प्रत्याशी पूर्व पार्षद छुट्टू खान भी अप्रत्यक्ष रूप से कांग्रेस के वोट काटते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वार्ड का समीकरण यह है कि भाजपा प्रत्याशी निलेश मेहता की जीत तो सुनिश्चित है बस देखना केवल यह है कि जीत के मतों का अंतर कितना बड़ा होता है। इस वार्ड में कुल 912 मतदाता हैं जिनमें 448 पुरुष और 464 महिला मतदाता है। वार्ड नंबर 22 भारतीय जनता पार्टी के पुष्कर सोनी का मुकाबला कांग्रेस के गुणवंत वैष्णव से है। इस वार्ड से भाजपा प्रत्याशी पुष्कर सोनी को जहां पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रहलाद राय सोनी के पुत्र होने का सीधा लाभ मिल रहा है। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी गुणवंत वैष्णव इस पूरे चुनाव अभियान में पिक्चर से बाहर दिखाई दे रहे हैं। भाजपा प्रत्याशी पुष्कर सोनी बड़े अंतर से जीत की ओर अग्रसर है। इस वार्ड में कुल 1424 मतदाता हैं जिनमें 682 पुरुष और 742 महिला मतदाता है। वहीं वार्ड नंबर 23 से भारतीय जनता पार्टी के मोहसिन खान, कांग्रेस के मामूर खान मेव के मध्य मुकाबला है। मुस्लिम मतदाताओं के बाहुल्य वाले इस वार्ड में दोनों प्रत्याशी मुस्लिम होने से मुस्लिम वोटो में विभाजन होता दिखाई दे रहा है भाजपा ने जहां युवा चेहरे पर अपना दावा लगाया है वहीं कांग्रेस ने बुजुर्ग व्यक्ति को अनुभव का आधार मानकर अपना प्रत्याशी बनाया है। इस वार्ड में कुल 1489 मतदाता हैं जिनमें 723 पुरुष एवं 766 महिला मतदाता है। वार्ड नंबर 24 से भारतीय जनता पार्टी के मोहसिन खान, कांग्रेस के मोहम्मद कुरैशी के बीच सीधा मुकाबला है। इस वार्ड में कांग्रेस के प्रत्याशी मोहम्मद कुरैशी पिछली बार भी सबसे अधिक मतों से चुनाव जीते थे। वही स्थिति वर्तमान में भी बरकरार है लेकिन भाजपा ने इस बार जिस तरीके से नए चेहरे को अपना उम्मीदवार बनाया है उसे इस वार्ड की हार जीत को एक तरफा नहीं कहा जा सकता है। इस वार्ड में कुल 3032 मतदाता हैं जिनमें 1493 पुरुष और 1539 महिला मतदाता है। वार्ड नंबर 25 से भारतीय जनता पार्टी के लालचंद दशोरा, कांग्रेस के विशाल तेली, आम आदमी पार्टी की जय बाला के बीच मुकाबला है। भाजपा ने जहां अपने पुराने प्रत्याशी पर ही भरोसा जताया है वहीं कांग्रेस ने युवा चेहरे पर अपना दाव खेला है। भाजपा कांग्रेस के बीच इस वार्ड में कड़ी टक्कर है दोनों प्रत्याशी एक ही समुदाय के होने से तेली समुदाय के मतों का बंटवारा होता दिखाई दे रहा है। वहीं आप पार्टी की प्रत्याशी जय बाला भी कहीं ना कहीं दोनों पार्टी के मतों में सेंध लगाने का प्रयास कर रही है। इस वार्ड में जिस पार्टी के कार्यकर्ता अपने मतदाता को घर से निकाल कर पोलिंग बूथ तक ले जाने में सफल होंगे वही विजय की ओर बढ़ता दिखाई देगा। इस वार्ड में कुल 2318 मतदाता हैं जिनमें 1150 पुरुष और 1168 महिला मतदाता है। वार्ड नंबर 26 से भारतीय जनता पार्टी की अनुराधा तेली, कांग्रेस की सुनीता साहू के बीच में मुकाबला है। कांग्रेस प्रत्याशी सुनीता साहू को नगर परिषद की सभापति का प्रमुख दावेदार माना जा रहा है जिसका सीधा फायदा उन्हें मिलता दिखाई पड़ रहा है। इसी तरह कांग्रेस के नगर अध्यक्ष के रूप में बंसीलाल राईवाल को उनके मधुर स्वभाव और गौ भक्त की छवि का फायदा भी कांग्रेस प्रत्याशी को मिलता दिखाई दे रहा है। वहीं भाजपा ने नए चेहरे पर दाव लगाकर इस मुकाबला को टक्कर में लाने की कोशिश की है और उसमें कुछ हद तक भाजपा सफल भी होती दिखाई दे रही है। बड़े अंतर से चुनाव जीतने की उम्मीद वाली कांग्रेस प्रत्याशी को वार्ड में संघर्ष पूर्ण स्थिति में देखा जा सकता है। इस वार्ड में मुकाबला बहुत नजदीकी होने की संभावना है। इस वार्ड में कुल 1058 मतदाता हैं जिनमें 514 पुरुष और 544 महिला मतदाता है।वार्ड नंबर 27 से भारतीय जनता पार्टी की रेखा गजेंद्र नवलखा,कांग्रेस की मीनाक्षी डांगी,बहुजन समाज पार्टी के नारायण लाल, निर्दलीय संतोष पोरवाल एवं अनिल कुमार सिंघवी के बीच मुकाबला है। नामांकन वापसी के बाद जिस तरह से रेखा नवलखा को कांग्रेस प्रत्याशी के साथ भाजपा के बागी प्रत्याशी अनिल कुमार सिंघवी से चुनौती का सामना करना पढ़ रहा था परंतु अंतिम समय में पूर्व मंत्री एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी के प्रयासों से भाजपा के बागी के रूप में निर्दलीय प्रत्याशी अनिल कुमार सिंघवी द्वारा भाजपा प्रत्याशी को समर्थन देने के ऐलान के बाद भारतीय जनता पार्टी की स्थिति में काफी सुधार हुआ है और भाजपा फिलहाल मजबूत स्थिति में दिखाई दे रही है। इस वार्ड में कुल 1445 मतदाता हैं जिनमें 719 पुरुष और 726 महिला मतदाता है। वार्ड नंबर 28 से भारतीय जनता पार्टी के निखिल कुमावत एवं कांग्रेस के रवि प्रकाश सोनी से सीधी टक्कर है। रवि सोनी पूर्व में भी इस वार्ड से कांग्रेस के पार्षद रह चुके हैं। इस वार्ड में जहां भाजपा ने नए चेहरे निखिल कुमावत पर दांव लगाकर मुकाबला को कडा बनाने की कोशिश की। समाचार लिखे जाने तक इस वार्ड में कांग्रेस प्रत्याशी रवि सोनी की जीत आसान बताई जा रही थी वह अब थोड़ी संघर्षपूर्ण स्थिति में आ गई है। इस वार्ड में कुल 1052 मतदाता हैं जिनमें 509 पुरुष और 543 महिला मतदाता है। वार्ड नंबर 29 से भारतीय जनता पार्टी के अंकित धुत, कांग्रेस के जकी अहमद गुड्डा, एवं निर्दलीय प्रत्याशी मोहम्मद वाहिद खान के बीच मुकाबला है। मुस्लिम बाहुल्य इस वार्ड में भारतीय जनता के प्रत्याशी अंकित धुत को बाहरी उम्मीदवार होने का नुकसान सीधा-सीधा होता दिखाई दे रहा है वही कांग्रेस प्रत्याशी जकी अहमद गुड्डा इस वार्ड से चुनाव में विजय की ओर अग्रसर है। इस वार्ड में कुल 1700 मतदाता हैं जिनमें 839 पुरुष और 861 महिला मतदाता है। वार्ड नंबर 30 से भारतीय जनता पार्टी की ममता गवारिया का मुकाबला कांग्रेस की चांदी बाई खटीक से है। भाजपा ने जहां संवेदना का कार्ड खेलते हुए अपने स्व. कार्यकर्ता पिंटू गवारिया की पत्नी को उम्मीदवार बनाकर इमोशनल कार्ड खेलने का प्रयास किया है तो वहीं कांग्रेस ने चांदी बाई खटीक को मैदान में उतरकर मुकाबला को कड़ा और संघर्षपूर्ण बना दिया है। वार्ड में कांटे का मुकाबला दिखाई दे रहा है। इस वार्ड में कुल 1173 मतदाता है जिनमें 597 पुरुष और 576 महिला मतदाता है। वार्ड नंबर 31 से भारतीय जनता पार्टी के पारसमल पारख, कांग्रेस के हेमंत राव मराठा, बहुजन समाज पार्टी के अर्जुन सिंह, निर्दलीय शंभू सिंह राजपूत, एवं तसलीमा खान के बीच मुकाबला है। इस वार्ड से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी पारसमल पारख लगातार सातवीं बार मैदान में है और अब तक का सबसे ज्यादा बार पार्षद होने का रिकॉर्ड बनाने की और अग्रसर है। लेकिन इस बात में भी कोई संशय नहीं है की पहली बार लगातार छ: बार जीत दर्ज करने वाले प्रत्याशी को भी थोड़े बहुत संघर्ष का सामना करना पड़ रहा है। इस वार्ड में कुल 1463 मतदाता हैं जिनमें 714 पुरुष और 749 महिला मतदाता है। वार्ड नंबर 32 में भारतीय जनता पार्टी के कालू सेन, कांग्रेस के नितिन नागोरी एवं बहुजन समाज पार्टी के अर्जुन कुमावत के बीच मुकाबला है। भाजपा ने जहां इस बार अपने जमीन से जुड़े कार्यकर्ता को टिकट दिया है वहीं कांग्रेस ने इस वार्ड से पूर्व में पार्षद रही आजाद नागोरी के पुत्र नितिन नागोरी को टिकट देकर वार्ड पर कब्जा बरकरार रखने का प्रयास किया है। इस वार्ड में जहां कांग्रेस प्रत्याशी नितिन नागोरी को पुराने अनुभव का फायदा मिलता दिखाई दे रहा है वहीं भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी और उनकी टीम इस बार इस वार्ड को जितने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही है । कुछ परीस्थितियों में भाजपा प्रत्याशी कमजोर नजर आ रहा है। कड़े संघर्ष वाले इस मुकाबले में जो प्रत्याशी मतदाता को घर से मतदाता को निकाल कर अपने पक्ष में मतदान कराने में सफल होगा वही प्रत्याशी इस वार्ड का विजेता होगा। इस वार्ड में कुल 1139 मतदाता हैं जिनमें 576 पुरुष और 563 महिला मतदाता है। वार्ड नंबर 33 से भारतीय जनता पार्टी की शिल्पा भूतड़ा, कांग्रेस की दिव्या रांका तथा निर्दलीय नीलम शर्मा के बीच मुकाबला है। इस वार्ड में जहां भाजपा प्रत्याशी शिल्पा भूतड़ा को नगर परिषद की भावी सभापति होने का सीधा फायदा मिलता दिखाई दे रहा है। वहीं दूसरी और पूर्व मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्रीचंद कृपलानी के प्रयासों से भारतीय जनता पार्टी से बागी प्रत्याशी नीलम शर्मा ने भाजपा प्रत्याशी शिल्पा भूतड़ा को अपना समर्थन देकर मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है। वार्ड में कांग्रेस से चुनाव लड़ रही दिव्या रांका ने चुनाव प्रचार अभियान में अपनी पूरी ताकत झोंक कर मुकाबला को संघर्षपूर्ण बनाने की कोशिश की और उसमें कुछ हद तक वह सफल भी हुई परंतु जिस तरह से निर्दलीय प्रत्याशी नीलम शर्मा का भाजपा प्रत्याशी शिल्पा भूतड़ा को अपना समर्थन देने से वार्ड के हार जीत के समीकरण बदल गए। इस वार्ड में कुल 1117 मतदाता हैं जिनमें 564 पुरुष और 553 महिला मतदाता है। वार्ड नंबर 34 से भारतीय जनता पार्टी के लक्ष्मी नारायण कुमावत, कांग्रेस के विपुल कुमावत, आरएलपी के मनीष माली एवं निर्दलीय प्रत्याशी मजहर अली के बीच मुकाबला है। भाजपा ने अपने पुराने कार्यकर्ता को प्रत्याशी बनाकर मैदान में पकड़ बनाने की पूरी कोशिश की है वहीं कांग्रेस ने बसपा नेता रमेश कुमावत के पुत्र विपुल कुमावत को अपना उम्मीदवार बनाया है। वार्ड में अन्य निर्दलीय प्रत्याशीयो के दोनों ही पार्टियों को कुछ नुकसान होता हुआ दिखाई दे रहा है। भाजपा प्रत्याशी को जहां उनकी साफ छवि का भी सीधा फायदा मिलता दिखाई दे रहा है, वहीं कांग्रेस प्रत्याशी विपुल कुमावत को वार्ड में संघर्ष का सामना करना पड़ रहा है। इस वार्ड में कुल 1566 मतदाता हैं जिनमें 803 पुरुष और 763 महिला मतदाता है। वार्ड नंबर 35 से भारतीय जनता पार्टी के अभिषेक सेन और कांग्रेस की मुन्नी देवी तेली एवं निर्दलीय प्रत्याशी पवन कुमार कीर के बीच टक्कर है। कांग्रेस की मुन्नी देवी पिछले चुनाव में भी कांग्रेस की उम्मीदवार थी और कांग्रेस ने दूसरी बार भी इसी चेहरे पर अपना दाव खेला है तो वहीं भाजपा ने अपने नए और युवा चेहरे पर दाव लगाकर वार्ड पर कब्जा बरकरार रखने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। इस वार्ड में कुल 1622 मतदाता हैं जिनमें 800 पुरुष एवं 822 महिला मतदाता है। वार्ड नंबर 36 से जनता पार्टी की कैलाश सेन और कांग्रेस के गौरव सोनी के बीच सीधा मुकाबला है। भारतीय जनता पार्टी के परंपरागत इस वार्ड में जहां कांग्रेस पिछली बार सेंध लगाने में सफल रही थी तो वहीं इस बार भाजपा ने अपने पुराने कार्यकर्ता के पुत्र कैलाश सेन को टिकट देकर वार्ड पर पुन: कब्जा करने की रणनीति बनाई है। इस वार्ड में कुल 802 मतदाता हैं जिनमें 395 पुरुष और 407 महिला मतदाता है। वार्ड नंबर 37 से भारतीय जनता पार्टी की दाखी बाई का मुकाबला कांग्रेस की लाली बाई मीणा से है। इस वार्ड पर पिछले बोर्ड में कांग्रेस का कब्जा था लेकिन इस बार भारतीय जनता पार्टी ने एक मजबूत प्रत्याशी मैदान में उतर कर वार्ड पर कब्जे की पूरी रणनीति तैयार की है जिसमें वह सफल होती दिखाई दे रही है। इस वार्ड में कुल 1175 मतदाता है जिम 595 पुरुष और 580 महिला मतदाता है। वार्ड नंबर 38 से भारतीय जनता पार्टी के श्याम सुंदर मुंदडा का सीधा मुकाबला कांग्रेस के पूर्व पालिकाध्यक्ष सुभाष शारदा से है। इस वार्ड में पिछले चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी सुभाष शारदा ने सरकार होने का जो अतिरिक्त फायदा उठाया था उससे उन्हें इस बार वंचित रहना पड़ रहा है और वह सीधा फायदा भाजपा प्रत्याशी श्याम सुंदर मुंदडा को मिलता दिखाई दे रहा है साथ ही कांग्रेस प्रत्याशी सुभाष शारदा के पिछले कार्यकाल में उनके द्वारा की गई खामियों का नुकसान भी उन्हें इस चुनाव में भूगतना पड़ सकता है। इस बार इस वार्ड के चुनाव को पूर्व मंत्री एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी ने भी पूरी ताकत से जीतने की जो रणनीति बनाई है उसमें वह काफी हद तक सफल होते दिखाई दे रहे हैं। समाचार लिखे जाने तक भाजपा प्रत्याशी श्याम सुंदर मुंदडा बढ़त की ओर दिखाई दे रहे हैं। इस वार्ड में कुल 1471 मतदाता हैं जिनमें 736 पुरुष और 742 महिला मतदाता है। वार्ड नंबर 39 से भारतीय जनता पार्टी की ललिता बाई का मुकाबला कांग्रेस की निर्मला देवी मेघवाल से है। मुस्लिम बाहुल्य इस वार्ड में भाजपा प्रत्याशी प्रचार प्रसार करने में तो आगे दिखाई दे रहा है लेकिन मतदाताओं में उनके पुराने कार्यकाल को लेकर नाराज की का नुकसान होता दिखाई दे रहा है। इस वार्ड में कल 2121 मतदाता हैं जिनमें 1076 पुरुष और 1045 महिला मतदाता है। वार्ड नंबर 40 से भारतीय जनता पार्टी की वर्षा कृपलानी का मुकाबला कांग्रेस के राजू सामरिया से है। पूर्व मंत्री एवं विधायक श्री चंद कृपलानी का गृह वार्ड माने जाने वाले इस वार्ड में भाजपा प्रत्याशी वर्षा कृपलानी का पलड़ा भारी है और वह जीत की ओर अग्रसर है। इस वार्ड में कुल 1079 मतदाता हैं जिनमें 559 पुरुष और 520 महिला मतदाता है। वार्ड नंबर 41 से भारतीय जनता पार्टी के चंद्र प्रकाश भाम्बी, कांग्रेस के दिलीप कुमार भाम्बी तथा निर्दलीय विजय कुमार के बीच मुकाबला है। इस वार्ड में तीनों प्रत्याशियों के बीच संघर्ष दिखाई दे रहा है परंतु भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी चंद्र प्रकाश भाम्बी अपने व्यवहार और कार्य कुशलता के चलते अपनी बढ़त बनाए हुए हैं । इस वार्ड में कुल 702 मतदाता हैं जिनमें 375 पुरुष और 327 महिला मतदाता है। वार्ड नंबर 42 से भारतीय जनता पार्टी के गोपाल लाल शर्मा एवं कांग्रेस के गोपाल लाल अहीर के बीच सीधा मुकाबला है। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी गोपाल लाल शर्मा को उनकी सरल और धार्मिक छवि का सीधा लाभ वार्ड में मिलता दिखाई दे रहा है और वह अपनी बढ़त बनाए हुए हैं। इस वार्ड में कुल 1177 मतदाता हैं जिनमें 599 पुरुष और 578 महिला मतदाता है। वार्ड नंबर 43 से भारतीय जनता पार्टी के प्रेम प्रकाश बाहेती और कांग्रेस की सुनीता पारख के बीच सीधा मुकाबला है। इस वार्ड में जहां कांग्रेस प्रत्याशी सुनीता पारख को सभापति के पद का दावेदार माना जा रहा है वहीं भाजपा प्रत्याशी प्रेम बाहेती को पिछले कार्यकाल में उनकी निष्क्रियता का कुछ नुकसान होता दिखाई दे रहा है। भारतीय जनता पार्टी का परंपरागत गढ़ रहे इस वार्ड में भाजपा के कुछ कार्यकर्ताओं की नाराजगी भी भाजपा प्रत्याशी को झेलनी पड़ रही है। इस वार्ड में अत्यंत नजदीकी मुकाबला होने की पूरी संभावना दिखाई दे रही है। इस वार्ड में कुल 914 मतदाता हैं जिनमें 458 पुरुष और 456 महिला मतदाता है। वार्ड नंबर 44 से भारतीय जनता पार्टी की लक्षिता चौहान का कांग्रेस की संपत कंवर से सीधा मुकाबला है। जे.के.सीमेंट श्रमिक कॉलोनी के इस वार्ड में चुनाव के प्रारंभ में काफी कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है परंतु भारतीय जनता पार्टी का मजबूत माने जाने वाले इस वार्ड में भाजपा बढ़त की ओर दिखाई दे रही है। इस वार्ड में कुल 1570 मतदाता हैं जिनमें 801 पुरुष और 769 महिला मतदाता है। वार्ड नंबर 45 में निर्दलीय प्रत्याशी अंकिता कसौंदीया, संगीता बंजारा, लीलाबाई एवं गरिमा गोठवाल के बीच में मुकाबला है। जे.के.सीमेंट ऑफिसर्स क्लब एवं बंजारा बस्ती के इस वार्ड में हमेशा से जे.के. सीमेंट का प्रतिनिधित्व रहा है और उनका वर्चस्व पिछले कई चुनाव में दिखाई दिया है। इस बार भी इस वार्ड में जे.के.सीमेंट के प्रतिनिधि के रूप में अंकिता कसौंदीया मजबूत उम्मीदवार के रूप में देखी जा रही है और उनका मुकाबला संगीता बंजारा से है। अन्य दो निर्दलीय प्रत्याशी अपना कोई प्रभाव वार्ड में नहीं छोड़ पाए हैं। इस वार्ड में अंकिता कसौंदीया की बड़त बरकरार है। इस वार्ड में कुल 475 उत्तर मतदाता हैं जिनमें 248 पुरुष और 227 महिला मतदाता है।
उक्त चुनावी विश्लेषण मतदान से से 12 घंटे पूर्व का है और इसमें कुछ बदलाव की संभावनाएं मतदान के पश्चात हो सकती है लेकिन इतना तय है कि इस पूरे नगर परिषद के चुनाव में जिस पार्टी का कार्यकर्ता अपने वार्ड के प्रत्याशी के समर्थन में मतदाता को निकाल कर मतदान करवाने में सफल हो जाएगा वह पार्टी अपनी विजय पताका नगर परिषद में लहराने में सफल हो जाएगी।