निंबाहेड़ा/नगर परिषद निंबाहेड़ा के चुनाव परिणाम की घोषणा के बाद नगर परिषद निंबाहेड़ा के 45 वार्डों में से 27 वार्ड पर भारतीय जनता पार्टी एवं 17 वार्ड पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की भाई वार्ड नंबर 45 से जे.के.सीमेंट की प्रतिनिधि निर्दलीय प्रत्याशी ने जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही भाजपा ने नगर परिषद में अपना खोया हुआ बोर्ड वापस बनाकर अपना परचम लहरा दिया है। नगर परिषद के इस चुनाव में विधायक श्रीचंद कृपलानी ने जिस रणनीति के तहत अपने प्रमुख और विश्वसनीय सिपहसलाहकार भाजपा नगर अध्यक्ष कपिल चौधरी एवं वीरेश चपलोत को चुनाव संचालन की जो जिम्मेदारी सौपी थी उस पर दोनों नेता और उनकी टीम पूरी खरी उतरी और भाजपा ने अपना खोया हुआ बोर्ड वापस प्राप्त करने में सफलता हासिल की।
इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने पुराने और अनुभवी चेहरों के साथ-साथ नए चेहरों पर दाव लगाया और उसमें उसे भारी सफलता प्राप्त हुई। वहीं कांग्रेस की रणनीतिकार टीम केवल अपने वार्डों तक सीमित रहकर ही चुनाव लड़ती दिखाई दी और उसका परिणाम यह रहा की कई वार्डों में जिस तरीके से कमजोर टिकट कांग्रेस की कोर टीम द्वारा वितरित किए गए उससे जनता में गलत मैसेज गया और वहीं से भाजपा बढ़त लेती दिखाई दी। नगर के वार्ड नंबर 1 से भारतीय जनता पार्टी ने लखन शर्मा ने कांग्रेस के महेंद्र यादव को 43 वोटों से हराया। इसी तरह वार्ड नंबर 2 से भारतीय जनता पार्टी ने संगीता कुमारी जाट ने कांग्रेस की कैलाशी बाई जाट को 224 वोटो से हराया। वार्ड नंबर 3 से कांग्रेस की राहत बी ने भाजपा की कान्हा माली को 131 वोटो से हराया। वार्ड नंबर 4 से भारतीय जनता पार्टी से गणपत लाल आंजना ने कांग्रेस के अनिल कुमावत को 63 वोटो से हराया। वार्ड नंबर 5 से कांग्रेस के छगनलाल रेगर ने भारतीय जनता पार्टी के सुरेश 27 वोटो से हराया।वार्ड नंबर 6 से भारतीय जनता पार्टी से पिंकी जाट ने कांग्रेस की अणछी बाई माली को 216 वोटो से हराया। वार्ड नंबर 7 से भारतीय जनता पार्टी की कृष्णा कुमावत ने कांग्रेस की देवकन्या पुरबिया को 167 वोटो से हराया।वार्ड नंबर 8 से भारतीय जनता पार्टी के पवन मीणा ने कांग्रेस के कन्हैया लाल मीणा को 405 वोटो से हराया। वार्ड नंबर 9 से भाजपा के गोपाल लाल मेघवाल ने कांग्रेस के भेरूलाल मेघवाल को 123 वोटो से हराया।वार्ड नंबर 10 से कांग्रेस के अहमद नूर ने भारतीय जनता पार्टी के परवेज अली को 561 वोटो से हराया। वार्ड नंबर 11 से कांग्रेस की सलमा बेगम ने भारतीय जनता पार्टी की नजमा को 390 वोटो से हराया। वार्ड नंबर 12 से भारतीय जनता पार्टी की रेणु विमल कोठारी ने कांग्रेस के अमित कुमार शर्मा को 293 वोटो से हराया। वार्ड नंबर 13 से भारतीय जनता पार्टी की अनीता माहेश्वरी ने कांग्रेस की सोनीका काबरा को 228 वोटो से हराया। वार्ड नंबर 14 से भारतीय जनता पार्टी के प्रकाश शर्मा ने कांग्रेस के आशीष अग्रवाल को 121 वोटो से हराया। वार्ड नंबर 15 से कांग्रेस की गीता वैष्णव ने भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी निशा राजोरा को 151 वोटो से हराया। वार्ड नंबर 16 से भारतीय जनता पार्टी के विक्रमादित्य खेरोदिया ने कांग्रेस के राजेश बोड़ाणा को 248 वोटो से हराया।।वार्ड नंबर 17 से भारतीय जनता पार्टी की रागिनी नितिन चतुर्वेदी ने कांग्रेस की वंदना जैन को 243 वोटो से हराया। वार्ड नंबर 18 से भारतीय जनता पार्टी की नीतू देवकरण समदानी ने कांग्रेस की मंजू महेश काबरा को 130 वोटो से हराया। वार्ड नंबर 19 से कांग्रेस की हिना अली  ने भारतीय जनता पार्टी की गजाल कौसर 436 वोटो से हराया। वार्ड नंबर 20 से भारतीय जनता पार्टी के महिपाल सिंह राणावत ने कांग्रेस के ब्रह्मलाल उपाध्याय को116 वोटो से हराया। वार्ड नंबर 21 से भारतीय जनता पार्टी के निलेश मेहता (बी एम) ने कांग्रेस के नितेश लोठ को 302 वोटो से हराया। वार्ड नंबर 22 भारतीय जनता पार्टी के पुष्कर सोनी ने कांग्रेस के गुणवंत वैष्णव को 386 वोटो से हराया। वहीं वार्ड नंबर 23 से कांग्रेस के मामूर खान मेव ने भारतीय जनता पार्टी के मोहसिन खान को 360 वोटो से हराया। वार्ड नंबर 24 से कांग्रेस के मोहम्मद कुरैशी ने भारतीय जनता पार्टी ke मोहसिन खान को 1155 वोटो से हराकर जिले की सबसे बड़ी जीत दर्ज की है। वार्ड नंबर 25 से भारतीय जनता पार्टी के लालचंद दशोरा ने कांग्रेस के विशाल तेली को 140 वोटो से हराया। वार्ड नंबर 26 से भारतीय जनता पार्टी की अनुराधा तेली ने कांग्रेस की सुनीता साहू को 110 वोटो से हराया। वार्ड नंबर 27 से भारतीय जनता पार्टी की रेखा गजेंद्र नवलखा ने कांग्रेस की मीनाक्षी डांगी को 188 वोटो से हराया। वार्ड नंबर 28 से कांग्रेस के रवि प्रकाश सोनी ने भारतीय जनता पार्टी के निखिल कुमावत को 464 वोटो से हराया। वार्ड नंबर 29 से कांग्रेस के जकी अहमद गुड्डा ने भारतीय जनता पार्टी के अंकित धुत को 686 वोटो से हराया। वार्ड नंबर 30 से कांग्रेस की चांदी बाई खटीक ने भारतीय जनता पार्टी की ममता गवारिया को 37 वोटो से हराया। वार्ड नंबर 31 से भारतीय जनता पार्टी के पारसमल पारख ने कांग्रेस के हेमंत राव मराठा को 470 वोटो सेहराया इस वार्ड से भारतीय जनता पार्टी के पारसमल पारख लगातार सातवीं बार पार्षद बनने वाले नगर के पहले राजनेता हैं।  वार्ड नंबर 32 में भारतीय जनता पार्टी के कालू सेन ने कांग्रेस के नितिन नागोरी को 375 वोटो से हराया। वार्ड नंबर 33 से भारतीय जनता पार्टी की शिल्पा भूतड़ा ने कांग्रेस की दिव्या रांका को 350 वोटो से हराया। वार्ड नंबर 34 से कांग्रेस के विपुल कुमावत ने भारतीय जनता पार्टी के लक्ष्मी नारायण कुमावत को 92 वोटो से हराया। वार्ड नंबर 35 से कांग्रेस की मुन्नी देवी तेली ने भारतीय जनता पार्टी के अभिषेक सेन को अत्यंत नजदीकी मुकाबला में 7 वोटो से हराया।। वार्ड नंबर 36 से भारतीय जनता पार्टी की कैलाश सेन ने कांग्रेस के गौरव सोनी को 98 वोटो से हराया। वार्ड नंबर 37 से कांग्रेस की लाली बाई मीना ने भारतीय जनता पार्टी की दाखी बाई को 39 वोटो से हराया। वार्ड नंबर 38 से कांग्रेस के पूर्व पालिकाध्यक्ष सुभाष शारदा ने भारतीय जनता पार्टी के श्याम सुंदर मुंदडा को 26 वोटो से हराया। वार्ड नंबर 39 से कांग्रेस की निर्मला देवी मेघवाल ने भारतीय जनता पार्टी की ललिता बाई को 680 वोटो से हराया। वार्ड नंबर 40 से भारतीय जनता पार्टी की वर्षा कृपलानी ने कांग्रेस के राजू सामरिया को 217 वोटो से हराया। वार्ड नंबर 41 से कांग्रेस के दिलीप भाम्बी ने भारतीय जनता पार्टी के चंद्र प्रकाश भाम्बी को 93 वोटो से हराया। वार्ड नंबर 42 से भारतीय जनता पार्टी के गोपाल लाल शर्मा ने कांग्रेस के गोपाल लाल अहीर को 13 वोटो से हराया। वार्ड नंबर 43 से भारतीय जनता पार्टी के प्रेम कुमार बाहेती ने कांग्रेस की सुनीता पारख को 20 वोटो से हराया। वार्ड नंबर 44 से भारतीय जनता पार्टी की लक्षिता चौहान ने कांग्रेस की संपत कंवर को 93 वोटो से हराया। वार्ड नंबर 45 से जे.के. सीमेंट की निर्दलीय प्रत्याशी अंकित कसौंदीया ने निर्दलीय संगीता बंजारा को 19 वोटो से हराया। बहरहाल चुनाव के इस नतीजे  ने यह तो साबित कर दिया कि यदि जनता तक अपनी बात पूरी निष्ठा और ईमानदारी से पहुंचाई जाए तो मतदाता और जनता उस पर विश्वास करती है और उसी का परिणाम रहा कि नगर परिषद के चुनाव का रिजल्ट जैसा अपेक्षित था वैसा ही आया।