निंबाहेड़ा। निंबाहेड़ा से प्रतापगढ़ जाने वाली राजधानी बस में यात्रियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर तस्वीर सामने आई है। वायरल फोटो में बड़ी संख्या में यात्री बस की छत पर बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं। इनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल नजर आ रहे हैं। बस के अंदर क्षमता से अधिक यात्री होने के चलते लोगों द्वारा छत पर बैठकर सफर किए जाने की स्थिति सामने आई। इस तरह चलती बस की छत पर यात्रा करना यात्रियों के लिए गंभीर जोखिम पैदा कर सकता है। मामले को लेकर सवाल उठ रहे हैं कि क्या संबंधित परिवहन विभाग और बस संचालन से जुड़े जिम्मेदार अधिकारियों को इस स्थिति की जानकारी है? यदि जानकारी है तो यात्रियों की सुरक्षा के लिए कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही?
फोटो में दिखाई दे रही स्थिति को देखते हुए यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था और ओवरलोडिंग की जांच की मांग उठ रही है।