कर्नाटक की जीत पर रतनगढ़ में कांग्रेस ने मनाया जश्न
13 May 2023
Local News
सिंगोली। कर्नाटक में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को पूर्ण बहुमत के साथ ऐतिहासिक जीत पर ब्लॉक कांग्रेस रतनगढ़,नगर कांग्रेस,युवा कांग्रेस,एनएसयूआई एवं सभी प्रकोष्ठ के द्वारा रतनगढ़ में कर्नाटक में मिली ऐतिहासिक जीत को लेकर 13 मई शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ उठी।ब्लॉक कांग्रेस के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी द्वारा कर्नाटक में मिली जीत का जश्न बड़ी धूमधाम से सब्जी मंडी गांधी चबूतरे के यहां सभी कांग्रेसी कार्यकर्ता इकट्ठे होकर ढोल नगाड़ों के साथ आतिशबाजी करके सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाकर सभी ने एक दूसरे को बधाई दी व कार्यकर्ताओं द्वारा नारेबाजी करते हुए कर्नाटक तो झांकी है मध्यप्रदेश अभी बाकी है,कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद, जोड़ो जोड़ो भारत जोड़ो जैसे नारों के साथ कार्यकर्ता झूमते दिखे व कार्यकर्ता ढोल पर नाचते गाते खुशी जाहिर करते रहे।इस मौके पर रतनगढ़ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गोविंदसिंह सांडा,नगर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष शब्बीरभाई बोहरा,पूर्व पार्षद आजादशाह, वरिष्ठ नेता ओम बल्दी,मनोहर लड्ढा,जनपद सदस्य व पंचायती राज्य प्रकोष्ठ जिला उपाध्यक्ष गोपाल जी धाकड़ ,युसूफ बोहरा, पूर्व पार्षद जोहरराव,नानालाल चारण,सेक्टर अध्यक्ष हेमराज गुर्जर,डॉक्टर कमल व्यास, सुभाष व्यास,युवा नेता कमल छपरीबंद,ओमप्रकाश छिपा, मुजीब रहमान,अंकित शर्मा, प्रीतम सोलंकी,ताहिरराव बोहरा, रामस्वरूप सोलंकी,शब्बीर भाई कंटालिया,ताहिर बोहरा,शब्बीर सरकार बोहरा,मेगराज सोनी, मुरली राठौर,सरफराज नीलगर डिकेन,लाला मीणा,शाकिर शाह,आखिल भाई मंसूरी,फिरोज बहोरा,शब्बीर भाई गलियाकोट वाले,अशोक माली सहित कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित थे।