निम्बाहेड़ा/आदर्श कॉलोनी में पंचायत समिति के पीछे बनाए गए नए सीसी रोड पर ठेकेदार ने निर्माण के बाद अपना मटेरियल और मलबा नहीं उठाया है। मलबा सड़क पर पड़े रहने से दोनों ओर की नालियां पूरी तरह जाम हो गई हैं। गिट्टी और रेत सड़क पर बिखरी होने से राहगीरों, विशेषकर महिलाओं और बुजुर्गों का चलना मुश्किल हो गया है, कई लोग फिसल कर गिर कर चोटिल हो चुके हैं। स्थानीय निवासियों ने नगर परिषद से मांग की है कि तुरंत ठेकेदार को पाबंद कर मटेरियल हटवाया जाए और रोड व नालियों की सफाई करवाई जाए, ताकि कोई बड़ा हादसा न हो।