12 क्लस्टर में किसानों को जोड़ा- कृषि विभाग के मुताबिक,जिले में 12 क्लस्टर बनाए गए हैं। इनमें किसानों को जोड़ा गया है। भानपुरा क्षेत्र में पान की खेती करने वाले किसानों का भी क्लस्टर बनाया गया है। किसानों के कृषक उत्पादक संगठन (FPO) बनाने पर भी काम चल रहा है।कलेक्टर ने जिले में उपलब्ध कृषि और बागवानी फसलों के आधार पर स्थानीय स्तर पर प्रोसेसिंग को बढ़ावा देने के निर्देश दिए। इसका उद्देश्य किसानों को केवल कच्ची उपज बेचने के बजाय उससे जुड़े उद्यमों से जोड़ना है।
330 पंचायतों में 650 से ज्यादा-उद्योग,बैठक में जिला उद्योग विभाग ने बताया कि जिले की 468 ग्राम पंचायतों में से 330 में छोटे उद्योग स्थापित किए जा चुके हैं। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) योजना के माध्यम से स्थापित 650 से अधिक उद्योगों में 2,700 से ज्यादा लोगों को रोजगार मिलने की जानकारी दी गई। इन उद्योगों में 173 करोड़ रुपए से अधिक का निवेश हुआ है।