निंबाहेड़ा, 26 सितम्बर, ज़ाकिर हुसैन
निंबाहेड़ा नगर परिषद चुनाव में रानीखेड़ा क्षेत्र के वार्ड नंबर 5 से नव निर्वाचित पार्षद छगन रेगर की शानदार जीत के बाद मनोकामना पूर्ण होने पर शनिवार को धार्मिक आस्था एवं श्रद्धा से ओतप्रोत पदयात्रा निकाली गई। रानीखेड़ा गांव से ग्रामीणों के साथ शुरू हुई पदयात्रा बाड़ी मानसरोवर स्थित चमत्कारी श्री शनिदेव मंदिर पहुंची, जहां नव निर्वाचित पार्षद सहित पदयात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने श्री शनिदेव के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। शनिवार सुबह करीब 8:30 बजे रानीखेड़ा से पदयात्रा का शुभारंभ हुआ। ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं के साथ नव निर्वाचित पार्षद छगन रेगर पदयात्रा में शामिल हुए। धार्मिक आस्था और उत्साह के वातावरण में श्रद्धालु जयकारे लगाते हुए बाड़ी मानसरोवर स्थित श्री शनिदेव मंदिर की ओर रवाना हुए। पदयात्रा के दौरान ग्रामीणों में विशेष उत्साह नजर आया।
शनिदेव के दर्शन कर मांगी सुख-शांति की कामना,पदयात्रा के बाद नव निर्वाचित पार्षद छगन रेगर दोपहर करीब 12:30 बजे बाड़ी मानसरोवर स्थित श्री शनिदेव मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने श्रद्धापूर्वक श्री शनिदेव के दर्शन किए तथा पूजा-अर्चना कर क्षेत्र में सुख-शांति, खुशहाली,समृद्धि और उन्नति की कामना की। उन्होंने श्री शनिदेव से क्षेत्रवासियों के जीवन में सुख-समृद्धि एवं आपसी भाईचारा बनाए रखने की प्रार्थना की। इस अवसर पर मंदिर परिसर में श्रद्धा एवं आस्था का वातावरण बना रहा। पदयात्रा में शामिल ग्रामीणों ने भी श्री शनिदेव के दर्शन कर परिवार एवं क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।
मंदिर समिति ने किया आत्मीय स्वागत,बाड़ी मानसरोवर स्थित श्री शनिदेव मंदिर पहुंचने पर मंदिर समिति के पदाधिकारियों की ओर से नव निर्वाचित पार्षद छगन रेगर सहित पदयात्रा में शामिल अतिथियों एवं ग्रामीणों का उपराना ओढ़ाकर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। पदयात्रा में चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस कमेटी एसटी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मनोहर सिंह मीणा,बाड़ी कांग्रेस मंडल अध्यक्ष जीवन आंजना,विजय आंजना, योगेश कुमावत,भेरूलाल पूर्बिया,गोवर्धन रेगर,भेरूलाल रेगर,राकेश आंजना,दिनेश धाकड़,सोहन रैगर एवं सोहन तेली सहित बड़ी संख्या में रानीखेड़ा एवं आसपास के ग्रामीणजन शामिल रहे।
आस्था के साथ ग्रामीणों ने साझा की जीत की खुशी,पदयात्रा के दौरान ग्रामीणों ने नव निर्वाचित पार्षद छगन रेगर की जीत की खुशी भी साझा की। धार्मिक आस्था से जुड़े इस आयोजन में ग्रामीणों की सहभागिता ने आयोजन को विशेष बना दिया। श्रद्धालुओं ने क्षेत्र में आपसी भाईचारे, सुख-शांति और विकास की कामना करते हुए श्री शनिदेव से सभी के मंगल की प्रार्थना की। इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों ने कहा कि धार्मिक आस्था और सामाजिक एकजुटता से जुड़े ऐसे आयोजन आपसी प्रेम, भाईचारे और सद्भाव को मजबूत करने का माध्यम बनते हैं।