जावद। शनिवार को कर्नाटक चुनाव के परिणाम आए। जावद ब्लॉक एवम समस्त कांग्रेस कांग्रेसजनों ने बस स्टेंड पर खुशी मनाई। कर्नाटक में बीजेपी की हुई बुरी हालत हुई। समाचार लिखे जाने तक लगभग 55 से अधिक सीटों से कांग्रेस की हुई जीत, कांग्रेस को लगभग 125 से अधिक सीटों पर जीत हुई।
कैलाशचंद्र अहीर ने जानकारी देते हुए बताया की कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस को लगातार को बढ़त मिल रही हैं। जावद ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा शनिवार को दोपहर 12.00 बजे कांग्रेसजन के साथ बस स्टेंड जावद पर एकत्रित हो कर आतिशबाजी की एवम एक दूसरे का मुंह मीठा किया एवम खुशियां मनाई। वही ब्लॉक कांग्रेस, नगर कांग्रेस, युवा कांग्रेस एवम कांग्रेस के सभी प्रकोष्टो के पदाधिकारियों ने इस जीत को अलग ही तरह से मनाई। सभी कांग्रेसजनों ने बस स्टेंड पर अपने हाथो में बजरंग बली का गोटा लिया और जय श्री राम, जय बजरंग बली, कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद, जय जय कमलनाथ के नारे लगाए, वही बस स्टेंड पर कांग्रेस पार्टी के झंडे लहराए। सभी कांग्रेसजनों ने एवम जावद विधानसभा के लोकप्रिय नेता राजकुमार अहीर ने गांधी जी, शास्त्री जी, इंदिरा गांधी जी की प्रतिमा मालर्यापन किया। वही राजकुमार अहीर ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि पहले हम हिमाचल जीते और अब कर्नाटक भी जीत गए। कर्नाटक के परिणाम कांग्रेस के पक्ष में आए हैं। कर्नाटक में काफी अंतर से कांग्रेस पार्टी को जीत मिलती। अब मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ एवं राजस्थान में चुनाव होने वाले हैं हम यहां पर भी जीत दर्ज कर कांग्रेस की सरकार बनाएंगे। जनता अब समझ चुकी है कि देश-प्रदेश को सही तरीके से कौन चला सकता है। जनता भाजपा से परेशान हो चुकी है। भाजपा शासित राज्यों में महंगाई बढ़ी हुई है, जनता इन सब से छुटकारा चाहती है और वापस कांग्रेस पर विश्वास जाता रही है। कर्नाटक में जो जीत मिली है वह "भारत जोड़ो यात्रा" की अपार सफलता से मिली है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़गे जी एवं राहुल गांधी जी के मोहब्बत भरे पैगाम को जनता ने कबूल किया। "नफरत छोड़ो, भारत छोड़ो" यह नारा हर मतदाता के मुंह पर अब आम हो गया है। कांग्रेस हमेशा शांति, अमन, सुकून की राजनीति करती है। देश के हर नागरिक को जोड़ने का काम करती है। बजरंगबली का आशीर्वाद कांग्रेस को मिला और हमें जीत मिली। बजरंगबली के आशीर्वाद से हम मध्यप्रदेश भी जीतेंगे और कमलनाथ जी मुख्यमंत्री बनेंगे। कांग्रेस नेता राजकुमार अहीर ने इस अवसर पर क्षेत्र के सभी कांग्रेसजन को बधाई एवं शुभकामनाएं की। श्री अहीर ने मध्यप्रदेश के भावी मुख्यमंत्री कमलनाथ जी की योजना घर-घर तक ले जाएं। किसानों, महिलाओं, गरीबों, आदिवासियों, हर वर्ग के व्यक्तियों एवम व्यापारियों के लिए कांग्रेस पार्टी काम करेगी। मध्यप्रदेश के मतदाता भी कांग्रेस पर अपना विश्वास जताएंगे। बीजेपी हर हाल में कर्नाटक जितना चाहती थी, मोदी जी ने यहां सबसे ज्यादा मीटिंग ली लेकिन आज परिणाम कांग्रेस के पक्ष में आए। भाजपा हमेशा चुनाव धर्म के नाम पर लड़ती है कर्नाटक का चुनाव भी धर्म का सहारा लेकर लड़ा गया। जनता समझ चुकी है अब भाजपा के बहकावे में नहीं आएगी, मोदी जी का जादू अब नहीं चलने वाला। इस अवसर पर जावद विधानसभा के लोकप्रिय कांग्रेस नेता राजकुमार अहीर, कैलाश अहीर, पूर्व पार्षद अरविंद बग्गड़, पार्षद पूरण चंदेल, पार्षद प्रतिनिधि प्रह्लाद बग्गड़, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष सतीश नागला, भक्तीराम जाट, व्यापार प्रकोष्ठ को ब्लॉक अध्यक्ष राजेश चांडक, युवा कांग्रेस नगर अध्यक्ष शैलेंद्र सोनी, सलीम सरवारी, पूर्व पार्षद फजले नबी छिपा, गोतम बाफना, भूपेश शर्मा, रामप्रसाद अलग, शहादत अंसारी, सरफराज लोहार, मधु पांडे, मंगल तोतला, गोपाल राठी, भीमराज बग्गड, विपिन श्योपुरा, नौशाद अंसारी, प्रदीप सेन, राहुल अहीर, डीके अहीर, गुलाम सद्दीक, भूपेंद्र शर्मा, शौकीन नेता, विपिन सलीम सरवरी, शैलेंद्र सोनी, पूरण चंदेल, प्रदीप सेन, रमेश (भानु) टेलर, हबीब राही, सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे। Kamal Nath Digvijaya Singh Noori Khan