निंबाहेड़ा/जे.के.सीमेंट समूह के प्रबंध निदेशक स्व.श्री यदुपति सिंघानिया की 73 वीं जन्म जयंती 29 सितंबर 2026 को जे.के. सीमेंट निंबाहेड़ा के यूनिट हेड मनीष तोषनीवाल के दिशा निर्देशन एवं मार्गदर्शन में विभिन्न आयोजन किए जाएंगे।
जे.के.सीमेंट के एचआर हेड प्रभाकर मिश्रा ने बताया कि स्व.श्री यदुपति सिंघानिया की 73वीं जन्म जयंती पर विशाल निशुल्क नेत्र परीक्षण एवं ऑपरेशन शिविर भंडारी नेत्रालय नीमच के तत्वाधान में आयोजित किया जाएगा जिसमें नजर, नाखूना, मोतियाबिंद आदि बीमारियों की निशुल्क जांच की जाएगी एवं आवश्यकता होने पर जे.के.सीमेंट के द्वारा उनका निशुल्क ऑपरेशन करवाया जाएगा।
जे.के.सीमेंट के कमर्शियल हेड मनोज सोनी ने बताया कि स्व.श्री सिंघानिया की 73वीं जन्म जयंती पर निंबाहेड़ा क्षेत्र के 10 राजकीय विद्यालयों की बालिकाएं जो टॉपर है उन्हें 50 साइकिल वितरित की जाएगी।
आयोजन के इसी क्रम में जे.के.सीमेंट के टेक्निकल हेड राजेश सोनी एवं मुरली लड्ढा ने बताया कि राजकीय जिला चिकित्सालय में सुरभि क्लब के माध्यम से बेबी किट वितरित किए जाएंगे तथा मरीज को निशुल्क फल वितरण एवं दलिया वितरण किया जाएगा। नगर की सांवरिया गौशाला में गौ माता को चार एवं पशु आहार खिलाया जाएगा तथा नगर परिषद द्वारा संचालित अन्नपूर्णा रसोई पर सुबह शाम जरूरतमंदों को निशुल्क भोजन करवाया जाएगा।
जे.के.सीमेंट प्रबंधन ने क्षेत्रवासियों से इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है।