चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या के पिता श्रीराम सिंह आक्या का उदयपुर में उपचार के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की खबर से परिवार सहित क्षेत्र में शोक की लहर छा गई।श्रीराम सिंह आक्या की अंत्येष्टि कल सुबह 10 बजे उनके पैतृक गांव आक्या में होगी। अंत्येष्टि में कई जनप्रतिनिधियों सहित गणमान्य नागरिकों के शामिल होने की संभावना है।