नीमच । शहर की साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्था कृति की व्याख्यानमाला कल 14 मई रविवार को रात 8 बजे टाउन हॉल में आयोजित होगी। व्याख्यानमाला में मध्य प्रदेश के सेवानिवृत्त अपर मुख्य सचिव मनोज श्रीवास्तव वानर राज हनुमान विषय पर अपना शोधपरक व्याख्यान देंगे।नगर पालिका परिषद नीमच के सहयोग से संस्था कृति द्वारा एक व्याख्यानमाला का आयोजन टाउन हॉल नीमच पर आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी एलआईसी रोड स्थित सात माता मंदिर के पास परशुराम मंदिर सभागृह में दोपहर 1 बजे शनिवार 13 मई को आयोजित पत्रकार वार्ता में कृति पदाधिकारियों की उपस्थिति में अध्यक्ष बाबूलाल गौड़ ने कही। उन्होंने कहा कि पश्चिमी संस्कृति के बढ़ते प्रभाव के कारण युवा वर्ग परिवार और संस्कारों से विमुख होता जा रहा है। आधुनिक युग में युवा वर्ग को हनुमान व वेद पुराण एवं 6 शास्त्रों 18 पुराण चार वेद के ज्ञान के माध्यम से युवाओं में संस्कार के प्रति नव जागृति लाने के उद्देश्य से अभिनव आयोजन पहली बार आयोजित किया जा रहा है। भरत जाजू ने बताया कि कलियुग में सबसे सरल देवता आराध्य देव हनुमानजी है यह धर्म अध्यात्म से युवाओं को मार्गदर्शन की प्रेरणा लेनी चाहिए। कर सलाहकार दिलीप मित्तल ने कहा कि जनमानस को भारत की संस्कृति से जोड़ना राष्ट्रीय विकास का प्रमुख आधार है। वैष्णव और शिव का समन्वय हनुमान का रुद्रावतार है जो शक्तिशाली व्यक्ति होने के बाद भी स्वयं को परमात्मा का दास बताता है। यह महान आश्चर्य है। रघुनंदन पाराशर, सत्येंद्र राठौड, जीवन कौशिक, ने भी अपने विचार व्यक्त किए। व्याख्यानमाला में मप्र शासन के सेवानिवृत्त अपर मुख्य सचिव व अविभाजित मंदसौर जिले के पुर्व कलेक्टर रहे मनोज श्रीवास्तव वानर राज हनुमान विषय पर अपने शोधपरक व्याख्यान प्रस्तुत करेंगे। अध्यक्ष श्री गौड़, प्रचार सचिव एडवोकेट कृष्ण कुमार शर्मा ने शहर के प्रबुद्ध नागरिकों व सुधीजनों से व्याख्यानमाला में अधिकाधिक संख्या मैं समय पर उपस्थित होकर अपने ज्ञान में अभिवृद्धि करने का आह्वान किया है । कार्यक्रम का आभार सचिव विनोद शर्मा ने व्यक्त किया।


