जावरा। निरीक्षक सुमित मिश्रा ने शुक्रवार को जावरा औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी का पदभार ग्रहण किया। मिश्रा पूर्व में नीमच जिले में सेवाएं दे चुके हैं। नयागांव चौकी प्रभारी रहते उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कई कार्रवाई की थीं। नयागांव में पदस्थापना के दौरान पुलिस टीम ने मादक पदार्थों से जुड़े मामलों में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की। इन कार्रवाइयों के चलते क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता बढ़ी और अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस का फोकस रहा। अब जावरा औद्योगिक क्षेत्र थाने की जिम्मेदारी मिलने के बाद निरीक्षक मिश्रा के सामने थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराधों पर अंकुश लगाने और मादक पदार्थों की गतिविधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की चुनौती होगी। वे वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिसिंग को आगे बढ़ाएंगे।