पिपलियामंडी। पिपलियामंडी में सोमवार रात करीब 9:30 बजे सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से बाइक टकरा गई। हादसे में पिपलियामंडी निवासी 43 वर्षीय संजय गुर्जर घायल हो गए। राहगीरों की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मंदसौर जिला अस्पताल रेफर किया गया। जानकारी के अनुसार संजय अपने दोस्त से मिलने कनघट्टी गए थे। रात में बाइक से लौटते समय अंधेरे के कारण सड़क किनारे खड़ी ट्रॉली दिखाई नहीं दी और उनकी बाइक उससे टकरा गई। हादसे में उनके सिर में 5 और पैर में 4 टांके लगे,जबकि चेहरे पर भी चोट आई है। फिलहाल जिला अस्पताल में उनका इलाज जारी है। संजय पेशे से ड्राइवर हैं। उन्हें मंगलवार सुबह बस लेकर दिल्ली जाना था, लेकिन हादसे में घायल होने के कारण उनका जाना संभव नहीं हो पाएगा। यह जानकारी उनके भाई तरुण ने दी।