जोगणिया माता के दर्शन को निकले हजारों पदयात्रियों की सेवा में ग्रामीण जुटे हैं। यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं के लिए लंगर, जलपान, चाय, नाश्ता और रुकने के इंतजाम हैं। इटावा पंचायत के खेड़िया, रतनपुरा, राजपुरा, डेकड़ी खेड़ा, पारसोली और रेलवे स्टेशन पर सेवा शिविर और लंगर लगाए गए हैं। यहां पदयात्रियों को दिन-रात मुफ्त भोजन, पानी, चाय, नाश्ता और ठहरने की सुविधा मिल रही है। ग्रामीणों की सेवा की तारीफ हो रही है।पारसोली में कन्या पूजन कार्यक्रम भी हुआ, जिसमें बालिकाओं का सम्मान कर पूजा की गई और बच्चों को भोजन कराया गया। इसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। ग्रामीणों के अनुसार, जोगणिया माता के प्रति आस्था से हर साल पदयात्रियों की सेवा होती है। युवा, महिलाएं और बुजुर्गों ने मिलकर इन शिविरों की जिम्मेदारी संभाली है, जो धार्मिक एकता का संदेश दे रही है।