नीमच। हमारे क्षेत्र में विकास की बाते तो मंच साझा करने वाले जनप्रतिनिधियों के मुंह से बड़ी-बड़ी सुनने को मिली है लेकिन जमीनी हकीकत बयां करती है नीमच शहर में विकास का क्या पैमाना है की जा रही है शहर के मध्य से गुजरने वाले कलेक्ट्री चौराहे की जो जिला मुख्यालय जैसा नजर तो नहीं आता है हां किसी देहात जैसा बिल्कुल दिखाई देता है हमारे क्षेत्र के जनप्रतिनिधि विधायक के रुप में इस इलाके की कमान संभाल रहे जो लोकप्रिय विधायक दिलीप सिंह परिहार कहलाते हैं उन्होंने नीमच शहर में करोड़ों रुपए के विकास कार्यों की गंगा बहाई है। इस बात से इंकार नहीं कर सकते हैं। लेकीन जेहन में एक सवाल हिलोरा ले रहा है कि माननीय विधायक जी ने नीमच शहर को सुंदरता के पद पर ले जाने की दिशा में कई बार मंच साझा करते हुए घोषणाओं की माला पीरोते तो कहा था कि में चाहता हूं कि हमारा नीमच शहर भाटखेड़ा और डूंगलावदा क्षेत्र से प्रवेश करने पर ऐसा लगे कि जिला मुख्यालय में हम प्रवेश कर रहे हैं इसके लिए मैं इस क्षेत्र को शहरी हाईवे अपने कार्यकाल में बनवा लूंगा ,,! श्रीमान के श्री मुख से यह वादा चुनावी साल में जनता को याद आ रहा है कि अभी वर्तमान में दोनों ही छोर पर सड़कों पर सिर्फ डामरीकरण कर अपने कर्तव्य की इतिश्री पूरी की जा रही है और जो विकास का वादा था वह जमीनी स्तर पर कहीं नजर नहीं आ रहा है। जबकि स्वयं विधायक जी ने कहा था कि शहरी हाईवे ऐसा होगा दोनों तरफ से सड़कें चौड़ी होगी और सड़क के बीच में डिवाइडर होगा और डिवाइडर पर सेंट्रल लाइट लगाई जाएगी उल्लेखनीय है कि विधायक जी के द्वारा पूर्व में प्राइवेट बस स्टैंड चौराहे से शिवाजी सर्कल और पुनः यहां से पीजी कॉलेज तक शहर को सुंदर सौगात दी इस बात के लिए विधायक जी धन्यवाद के पात्र है ,, लेकिन जो वादा उन्होंने शहरी हाईवे का किया गया था उसके लिए ध्यान दिलाना चाहते हैं जो माननीय विधायक जी के साथ साथ शहर जितने भी होगा अब देखना है अपने वादे पर कब कसौटी पर खरा उतरते हैं या चुनावी साल में भी अधूरा विकास चर्चाओं में रहेगा