|
| मंदसौर: क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मुल्तानपुरा चौराहे पर बीती रात करीब 2 बजे एक सड़क हादसा हो गया। जिसमे एक कार सड़क पर खड़े ट्राले में जा घुसी। मिली जानकारी के अनुसार 4 युवक उज्जैन से सवार होकर साँवलियाजी जा रहे थे। तभी सड़क पर खड़े एक ट्राले में कार असंतुलित होकर ट्राले में जा घुसी। जिसमे सवार 4 युवको में से 3 युवको की मौके पर ही मौत हो गई तो वही एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार , युवक उज्जैन के मक्सी रोड़ के रहने वाले थे। तीन युवक संजय पिता सन्तोष सिंह, विजय सिंह राणा ,ऋतिक उर्फ दिलीप दारिया की के अनुसार मौत व लक्की गम्भीर घायल जिसका इलाज इंदौर के अस्पताल में चल रहा है। |
|