निम्बाहेड़ा। धनतेरस का त्यौहार तो हर साल आता है, लोग सोना-चांदी, बर्तन और झाड़ू खरीदते हैं। लेकिन इस बार निम्बाहेड़ा में त्यौहार की सबसे खूबसूरत तस्वीर बाजार में नहीं, बल्कि खेत की मिट्टी में देखने को मिली। धनतेरस के दिन सुबह-सुबह दो छोटे-छोटे बच्चे पीली खोदने आए। पीली यानी वो पवित्र पीली मिट्टी, जिससे धनतेरस और दीपावली की पूजा होती है। बड़ी बहन की उम्र मुश्किल से 7-8 साल होगी, गुलाबी सूट में। और उसका छोटा भाई, चेक शर्ट और नीली पैंट में, मुश्किल से 3-4 साल का। खेत की ऊबड़-खाबड़, पत्थरों वाली जमीन पर छोटा भाई चल नहीं पा रहा था, बार-बार गिर रहा था, मिट्टी में बैठ गया था।
लेकिन बहन ने उसका हाथ एक पल के लिए भी नहीं छोड़ा।-एक हाथ में पीली भरने के लिए थैला, और दूसरे हाथ से भाई का हाथ कसकर पकड़े हुए, वो उसे धीरे-धीरे उठाकर ले जा रही थी। जैसे कह रही हो - "तू डर मत, दीदी है ना।" आसपास खड़े लोगों ने जब ये नजारा देखा, तो सबके चेहरे पर मुस्कान आ गई। किसी ने कहा, "आजकल के जमाने में जहां भाई-बहन में लड़ाई होती है, वहां ये छोटी सी बच्ची ने बता दिया कि बहन का प्यार कितना अटूट होता है।" ये तस्वीर हमें याद दिलाती है कि त्यौहार सोने-चांदी से नहीं, बल्कि ऐसे ही प्यार, अपनापन और संस्कारों से बड़े होते हैं। निम्बाहेड़ा की इस छोटी सी बेटी ने बहन का फ़र्ज निभाकर धनतेरस के दिन सबसे बड़ा धन कमाया है,भाई का भरोसा सबका प्यार.धनतेरस पर निम्बाहेड़ा की सबसे प्यारी तस्वीर -पीली खोदने आई छोटी बहन ने अपने नन्हे भाई का हाथ नहीं छोड़ा। भाई मिट्टी में बैठ गया तो दीदी ने हाथ पकड़कर उठाया और साथ ले गई।
यही है असली धनतेरस, यही है बहन का अटूट प्यार। इस बहन के लिए एक लाइक तो बनता है