मंदसौर । मध्य प्रदेश के देवास जिले के खातेगांव में थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब माफियाओं द्वारा गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी थी!  मंदसौर जिले में भी एक ऐसा मामला सामने आया है, पिछले साल ही शामगढ़ थाने में पदस्थ सब इंस्पेक्टर पर हमला किया था, आबकारी विभाग ने उसे शराब का ठेका दे दिया। उसका आपराधिक रिकॉर्ड भी नहीं देखा? आज बुधवार को बाइक सवार दो युवकों पर उसी शराब ठेकेदार ने पीछे से बोलेरो चढ़ा दी!  अरविंद मीणा के साथ सुनील मीणा, रोहित मीणा भी बोलेरो गाड़ी में सवार होना बताया जा रहा है ! 

पुलिस पर हमले का दाग, फिर भी आबकारी विभाग ने मेहरबान होकर दिया ठेका:- 
मंदसौर जिले के शामगढ़ क्षेत्र में मेलखेड़ा और खड़ावदा के शराब ठेके इन दिनों भारी विवादों के घेरे में हैं। इन क्षेत्रों का शराब कारोबार अरविंद मीणा के नाम पर है। हैरानी और शर्मनाक बात यह है कि आबकारी विभाग ने लाइसेंस जारी करते वक्त इस बात की सुध तक नहीं ली कि संबंधित व्यक्ति का आपराधिक इतिहास क्या है। इसी अरविंद मीणा पर शामगढ़ थाने में पदस्थ रहे उपनिरीक्षक (SI) अविनाश सोनी पर लाठियों से घातक हमला करने का गंभीर आरोप है। इस दुस्साहसिक हमले में पुलिस अधिकारी के सिर पर 18 टांके आए थे। दूसरी तरफ आबकारी और पुलिस प्रशासन ने आंखें मूंदकर उन्हें महफूज बना दिया है।

क्या मंदसौर में भी दोहराया जाएगा खातेगांव जैसा कांड?:- 
देवास के खातेगांव में जिस तरह से कर्तव्य निभा रहे थाना प्रभारी दिलीप पुरी को अपराधियों ने कुचलकर मारा था, उस घटना ने पूरे मध्य प्रदेश को हिलाकर रख दिया था। अब मंदसौर में भी पुलिस पर हमले के आरोपी को शराब का साम्राज्य सौंपे जाने के बाद सवाल उठ रहे हैं! 

बुधवार दोपहर करीब दो बजे शामगढ़-बरखेड़ा उदा रोड पर माकड़ी माता जी के पास देखने को मिला। जब शुवपाल सिंह (पिता टीकम सिंह) और जसपाल सिंह (पिता गुमान सिंह) अपनी बुलेट बाइक पर सवार होकर जा रहे थे, तभी पीछे से तेज रफ्तार बोलेरो गाड़ी ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।इसमें एक युवक को रतलाम रेफर किया गया है, हालत नाजुक बताई जा रही है !

1.29 करोड़ की नगदी जप्ती से लेकर राजनीतिक रसूख तक के तार:- 
एक महीने पहले ही शामगढ़ पुलिस ने बरखेड़ा उदा गांव में भवानीशंकर मीणा( शराब ठेकेदार अरविंद मीणा के पिता और सरपंच पति) की स्कॉर्पियो-एन गाड़ी से 1 करोड़ 29 लाख रुपये की बेहिसाब नकदी जब्त की थी। इस मामले में सरपंच पति भवानीशंकर मीणा (49) के साथ उत्तर प्रदेश के बरेली निवासी मोहम्मद इस्लाम और सूर्यप्रकाश को गिरफ्तार भी किया गया था।

सवाल:- 
- जब आरोपी पर पुलिसकर्मी पर जानलेवा हमले का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड दर्ज था, तो आबकारी विभाग ने किस नियम के तहत उसे शराब का लाइसेंस जारी किया?

#MandsaurNews #MadhyaPradeshPolice #ExciseDepartment #CrimeNews #LawAndOrder